फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raghav Juyal New Poster from Movie The Paradise Out On His Birthday actor playing Vikram Malik in Film

Raghav Juyal: हैरान करने आए 'विक्रम मालिक'; जन्मदिन पर फिल्म 'द पैराडाइज' से राघव जुयाल का नया पोस्टर जारी

Fri, 10 Jul 2026 05:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Jul 2026 05:07 PM IST
सार

Raghav Juyal Birthday: अभिनेता राघव जुयाल आज 10 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' से उनके किरदार का नया पोस्टर सामने आया है।

विज्ञापन
Raghav Juyal New Poster from Movie The Paradise Out On His Birthday actor playing Vikram Malik in Film
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'द पैराडाइज' में राघव जुयाल अहम भूमिका में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम विक्रम मालिक है। इस फिल्म में अभिनेता का नेगेटिव रोल है। आज राघव के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


हैरान कर देगा राघव का अंदाज
राघव जुयाल ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ 'द पैराडाइज' से राघव के किरदार की झलक दिखाई है। सामने आए पोस्टर में राघव जुयाल मुंह में सिगरेट दबाए धुआं के छल्ले बना रहे हैं। काला चश्मा लगा रखा है और तीखे तेवर के साथ देख रहे हैं। उनका यह लुक किसी खूंखार डॉन जैसा है। 
विज्ञापन


मेकर्स ने दी विक्रम मालिक को बधाई
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारे 'विक्रम मालिक' और बेहद प्रतिभाशाली एक्टर राघव जुयाल को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह आपसे फिल्म 'द पैराडाइज' में मिलेंगे और अपनी परफॉर्मेंस से आपको हैरान कर देंगे। वाकई राघव फिल्म में हैरान कर सकते हैं, इसका अंदाजा उनका लुक देखकर लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Paradise (@theparadisemovie)




किरदार के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन
'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में राघव जुयाल पहले ही अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब वे तेलुगु फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया है और अपने लुक पर काफी काम किया है। बता दें कि 'द पैराडाइज' का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। इसमें लीड रोल में अभिनेता नानी नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।

निजी जिंदगी को लेकर बटोर रहे सुर्खियां
राघव जुयाल इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लंबे वक्त से उनका नाम शहनाज गिल से जोड़ा जा रहा है। बीती रात राघव के जन्मदिन की पार्टी आयोजित हुई, जिसमें आर्यन खान और शहनाज गिल सहित कई चर्चित चेहरे शामिल हुए। पार्टी से सामने आए एक वीडियो ने एक बार फिर शहनाज और राघव के लिंकअप की चर्चाओं को हवा दे दी है। वीडियो में राघव, आर्यन और शहनाज साथ दिखे। इस दौरान देखा गया कि राघव बड़े ध्यान से शहनाज को भीड़ से बचाते नजर आए। इसके बाद वे पहले खुद कार में बैठे। फिर शहनाज कार में अंदर पहुंचीं और उन्हें राघव की गोद में बैठे देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही एक सवाल भी किया जा रहा है कि क्या वाकई राघव जुयाल और शहनाज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed