फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Prince Narula Reacts on Divorce Rumours With Wife Yuvika Chaudhary Says She Means Everything To Me

‘हर परिवार में मतभेद होते हैं’, युविका से तलाक की चर्चा पर बोले प्रिंस नरूला; कहा- छह महीने सो नहीं पाया

Fri, 10 Jul 2026 05:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 10 Jul 2026 05:33 PM IST
सार

Prince Narula: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब प्रिंस ने युविका से अलग होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Prince Narula Reacts on Divorce Rumours With Wife Yuvika Chaudhary Says She Means Everything To Me
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी टीवी पर अपने कॉन्फिडेंट अंदाज के पीछे प्रिंस नरूला एक खामोश और कमजोर कर देने वाली लड़ाई लड़ रहे थे। हाल ही में प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी ने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें महीनों तक जबरदस्त पैनिक अटैक, रातों-रात नींद न आने और लगातार डर का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

गांव में कोई एंग्जायटी और डिप्रेशन के बारे में जानता भी नहीं था
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' पर बातचीत के दौरान प्रिंस नरूला ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें खुद एंग्जायटी का सामना करना पड़ेगा। पंजाब के एक छोटे से गांव में पले-बढ़े होने के कारण, वहां मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कोई बात नहीं करता था।

विज्ञापन


पीछे मुड़कर देखने पर उन्होंने माना कि कई साल तक उन्हें इस बारे में गलतफहमी रही। उन्होंने स्वीकार किया कि वो ऐसे माहौल से आए थे, जहां कोई जानता भी नहीं था कि एंग्जायटी का क्या मतलब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे एंग्जायटी या डिप्रेशन के बारे में बात करने वाले लोगों का मजाक उड़ाते थे और उनसे कहते थे कि बस बाहर जाओ और मजे करो। हालांकि, वो चाहते थे कि हर कोई यह समझे कि यह बिल्कुल असली चीज है।

Prince Narula Reacts on Divorce Rumours With Wife Yuvika Chaudhary Says She Means Everything To Me
प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

एंग्जायटी के चलते दुनिया से बना ली दूरी
प्रिंस ने याद करते हुए कहा कि जब मुझे एंग्जायटी हुई तो मेरा दिल बेकाबू होकर तेजी से धड़कने लगता था। मैं बीच ट्रैफिक में अपनी कार छोड़कर चला जाता था। दोस्तों के साथ फिल्म देखते-देखते अचानक उठकर भाग जाता था क्योंकि मुझे सांस लेने में तकलीफ होती थी।

रातें सबसे मुश्किल होती थीं। मैं लगातार छह महीने तक सो नहीं पाया। मुझे अंधेरे से सचमुच डर लगने लगा था। मैंने काम करना बंद कर दिया, सबसे दूरी बना ली और दुनिया से गायब हो गया। एंग्जायटी धीरे-धीरे मेरी मानसिक और शारीरिक सेहत पर असर डालने लगी थी।

मेरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया था। मेरे लिवर में थकान के लक्षण दिखने लगे थे। मैं ऐसी सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था जिनका सामना मैंने पहले कभी नहीं किया था। सबसे बुरे दौर में मैं हर दिन 18 गोलियां लेता था।

मुझे सच में लगता था कि अगर मैं सो गया, तो कभी नहीं जाग पाऊंगा। इसलिए मैं सोने से बहुत डरता था और उससे बचने की पूरी कोशिश करता था। मैं अपनी बेटी के साथ हर पल बिताना चाहता था। मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि मुझे दुनिया की हर बीमारी हो गई है।

Prince Narula Reacts on Divorce Rumours With Wife Yuvika Chaudhary Says She Means Everything To Me
युविका चौधरी, एक्लीन, प्रिंस नरूला - फोटो : इंस्टाग्राम@yuvikachaudhar
कभी युविका को छोड़ने का ख्याल मन में नहीं आया
प्रिंस ने युविका के साथ अपनी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे कभी भी एक-दूसरे का साथ छोड़ने के बारे में नहीं सोच रहे थे। हर परिवार में मतभेद होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग अपने रिश्ते खत्म कर लें। युविका उनके लिए सब कुछ हैं और उन्हें छोड़ने का ख्याल कभी मन में नहीं आया। प्रिंस ने यह भी बताया कि उस मुश्किल दौर में उनका वजन लगभग 20 किलो कम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed