Karishma Tanna Pregnancy: 'हर चुनौती के बीच नाच रही हूं'; बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए जिम में थिरकीं करिश्मा
Karishma Tanna Dance Video: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द मां बनने वाली हैं। वे नौ महीने की गर्भवती हैं। इस बीच वे जिम में डांस करती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। कपल के परिवार का विस्तार होने वाला है। नन्हे मेहमान के स्वागत से पहले परिवार में उत्साह और खुशहाली है। बच्चे के जन्म से पहले करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी के सुनहरे पलों की खूबसूरत यादें सहेज रही हैं। इस कड़ी में हर चुनौती को पीछे छोड़ वे सिर्फ अच्छे पलों को जी रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जिक्र किया है।
दर्द और सूजे हुए पैरों से किया डांस
करिश्मा तन्ना ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे जिम में हैं। व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक ओअर में वे पूरे जिम में थिरक रही हैं। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए करिश्मा तन्ना ने कमाल का डांस किया है। यह डांस उन्होंने पूरे नौ महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान किया है।
लिखा- 'खूबसूरत पल सहेज रही हूं'
करिश्मा तन्ना ने कैप्शन लिखा है, '9 महीने! कुछ दिन भारी होते हैं। कुछ दिन दर्दभरे होते हैं और कुछ दिन..., आप वैसे भी खुशी चुनते हैं। मैं यहां हूं। दर्द, सूजे हुए पैरों, सांस फूलने और इस खूबसूरत सफर में आने वाली हर छोटी चुनौती के बीच नाच रही हूं। इसलिए नहीं कि यह आसान है, बल्कि इसलिए कि यह छोटा बच्चा इस बात का हकदार है कि उसकी मां एकदम खुश हो। ऐसे पल सहेज रही हूं, जिन्हें मैं हमेशा मुस्कुराहट के साथ याद करूंगी।
फैंस ने लुटाया प्यार
करिश्मा तन्ना के इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं। मगर, साथ ही ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। करिश्मा के पति वरुण बंगेरा ने हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।