फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rubina Dilaik And Hina Khan Talk Show Troll By Fans On Social Media

Rubina Dilaik: हिना खान और रुबिना दिलैक का नया टॉक शो हुआ ट्रोल, फैंस तक बोले- ‘मोहल्ले की आंटी की तरह बातें'

Thu, 09 Jul 2026 05:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Jul 2026 05:05 PM IST
सार

Rubina Dilaik And Hina Khan Talk Show Troll: टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक और हिना खान अपने नए टॉक शो के कारण ट्रोल हाे रही हैं। जानिए, शो में ऐसा उन्होंने क्या कह दिया? 

विज्ञापन
Rubina Dilaik And Hina Khan Talk Show Troll By Fans On Social Media
हिना खान और रुबिना दिलैक नए टॉक शो में करेंगी टीवी से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर बातें - फोटो : इंस्टाग्राम@bonnietylerofficial

विस्तार

टीवी के चर्चित सितारे भी अक्सर विवादों का हिस्सा बनते हैं। हाल ही में टीवी सेलेब्स से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सीज पर रुबिना दिलैक और हिना खान ने अपने नए टॉक शाे में बात की। यह बातचीत फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं पसंद आई। इस वजह से दोनों एक्ट्रेसेस को ट्रोल भी किया गया है। 

विज्ञापन

दूसरे एक्टर्स की कंट्रोवर्सी पर बात करती दिखीं हिना और रुबिना
रुबिना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने नए शो ‘POV’ का एक वीडियो शेयर किया।  इसमें रुबिना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला भी नजर आए। साथ ही हिना खान और उनके पति रॉकी भी मौजूद दिखे। यह चारों शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला जैसी टीवी एक्ट्रेसेस की पिछली कंट्रोवर्सी पर चर्चा कर रही थीं। दोनों को लेकर अपने विचार जाहिर कर रही थीं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


फैंस ने इस वजह से किया ट्रोल 
जब फैंस ने हिना खान और रुबिना के टॉक शो का वीडियो देखा तो उन्होंने खरी-खोटी सुना दी। दरअसल, यह दोनों ही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस हैं, दोनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इन्हें इस तरह से दूसरों एक्टर्स की कंट्रोवर्सी पर बात करते देख, फैंस को अच्छा नहीं लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें खूब ट्रोल किया। कई यूजर्स का कहना था कि यह चुगली करने का नया तरीका है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि ये एक्ट्रेसेस को मोहल्ले की आंटी जैसी बातें कर रही हैं। 

 




इन सीरियल के कारण मशहूर हुई थीं हिना खान और रुबिना दिलैक
हिना खान सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की 2' में नजर आईं। वहीं रुबिना दिलैक सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में नजर आईं। ये दोनों एक्ट्रेसेस कई रियलिटी शो भी कर चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed