फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress maahi vij shared post about her social media break on instagram story

Mahhi Vij: एक्ट्रेस माही विज ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, पोस्ट साझा कर दी जानकारी; बोलीं- दुआ में याद रखना

Tue, 07 Jul 2026 07:01 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Jul 2026 07:01 PM IST
सार

Actress Mahhi Vij Social Media Break: एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। जानिए माही ने क्या कहा?

विज्ञापन
actress maahi vij shared post about her social media break on instagram story
माही विज - फोटो : इंस्टाग्राम@mahhivij

विस्तार

अभिनेत्री माही विज तलाक के बाद पूरी तरह से अपने काम में डूबी हुई हैं। इसके साथ ही वह एक सिंगल मदर की जिम्मेदारियां को भी निभा रही हैं। इसी बीच मंगलवार को एक्ट्रेस ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर कर अपने फैंस को चौंकाया। इस स्टोरी में माही ने बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने लिखा- दुआ में याद रखना
माही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं, पता नहीं कब तक, जब तक काम से जुड़ी कोई चीज पोस्ट न करनी हो। दुआ में याद रखना।'
विज्ञापन

भले ही अभिनेत्री ने कुछ देर बाद ही यह स्टोरी डिलीट कर दी पर तब तक यह वायरल हो चुकी थी। 

actress maahi vij shared post about her social media break on instagram story
माही विज - फोटो : इंस्टाग्राम -@mahhivij
तलाक के बाद बेटी संग रहती हैं एक्ट्रेस 
माही विज और उनके पति जय भानुशाली की शादी 15 साल तक चली। मगर आपसी मदभेदों के कारण कपल ने इस साल की शुरुआत में ही तलाक की घोषणा की थी। कपल के तीन बच्चे थे। तारा (उनकी बायोलॉजिकल बेटी), खुशी और राजवीर (जिन्हें उन्होंने गोद लिया है)। फिलहाल माही अपनी बेटी तारा संग कई बार सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती देखी जाती थीं। 

actress maahi vij shared post about her social media break on instagram story
जय भानुशाली और माही विज - फोटो : एक्स
टीवी से लेकर रिएलिटी शो का रहीं हिस्सा 
वर्कफ्रंट पर माही बीते दिनों टीवी शो 'सहर होने को है' में नजर आ रही थीं। मई 2026 में उन्होंने इस शो को भी अलविदा कह दिया। बता दें कि माही विज को सबसे पहला ब्रेक 'लागी तुझसे लगन' सीरियल से मिला था।
इस टीवी डेली सोप से वह घर -घर मशहूर हो गई थीं। बाद में वह  'बालिका वधू' शो में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने 'नच बलिए 5' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' जैसे रिएलिटी शोज भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed