फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Share The Cycle Of Love Trailer On Epic love story

The Cycle Of Love Trailer: प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया ‘द साइकिल ऑफ लव’ का ट्रेलर, दिखी अनोखी प्रेम कहानी

Thu, 09 Jul 2026 07:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Jul 2026 07:45 PM IST
सार

The Cycle Of Love Trailer: प्रियंका चोपड़ा प्रोड्यूस डॉक्यूमेंट्री 'द साइकिल ऑफ लव' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें एक अनोखी प्रेम कहानी की झलक दिखती है। जानिए, यह डॉक्यूमेंट्री कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Share The Cycle Of Love Trailer On Epic love story
डॉक्यूमेंट्री 'द साइकिल ऑफ लव' का ट्रेलर - फोटो : एक्स (ट्विटर)@priyankachopra

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस एक डॉक्यूमेंट्री 'द साइकिल ऑफ लव' बनाई है। इसमें एक भारतीय आर्टिस्ट पी. महानंदिया की असल जिंदगी की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। गुरुवार को डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में क्या है? 
1970 के दशक में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भारत से स्वीडन तक लगभग 6,000 मील की साइकिल यात्रा आर्टिस्ट पी. महानंदिया ने की थी। इसी कहानी को डॉक्यूमेंट्री 'द साइकिल ऑफ लव' में दिखाया जाएगा। यह कहानी प्रेम की एक अनोखी दास्तां और अहसास को बयां करती है। 

विज्ञापन


 

 

कब रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री? 
ट्रेलर साझा करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर बताया है कि यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका में 28 अगस्त और यूके में 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियंका ने यह भी लिखा कि दूसरे देशों में रिलीज की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

Priyanka Chopra Share The Cycle Of Love Trailer On Epic love story
फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

करियर फ्रंट पर और क्या कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
फिल्में प्रोड्यूस करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग में भी व्यस्त हैं। बीते दिनों उनकी एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म 'वाराणसी' भी कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए वह भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। फिल्म ‘वाराणसी’ में वह मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में लीड रोल में साउथ के एक्टर महेश बाबू हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed