फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny deol film damini to ikka iconic courtroom dramas released in bollywood and ott

Ikka: ‘इक्का’ में दिखा सनी देओल का वकील वाला अंदाज; देखें बॉलीवुड की यादगार कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों की लिस्ट

Fri, 10 Jul 2026 08:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Jul 2026 08:45 PM IST
सार

Bollywood Top Court Room Drama Films: फिल्म ‘इक्का’ से सनी देओल ने कोर्ट रूम ड्रामा जोनर में वापसी की है। इससे पहले वो ढाई किलो का हाथ लिए ‘दामिनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। वहीं बॉलीवुड में भी अब तक कई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्में रिलीज हुई हैं। यहां देखें इन फिल्मों की लिस्ट...

विज्ञापन
sunny deol film damini to ikka iconic courtroom dramas released in bollywood and ott
बॉलीवुड की कोर्टरूम ड्रामा फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नब्बे के दशक में जहां ज्यादातर दर्शक रोमांटिक फिल्मों के शौकीन थे। वहीं 2000 के दशक में रोमांस के साथ एक्शन से भरी फिल्मों का दौर आ गया। मगर आज के दौर में दर्शक रोमांस और एक्शन के साथ ही कोर्टरूम ड्रामा के भी फैन हो गए हैं। सनी देओल की फिल्म ‘दामनी’ से लेकर हालिया रिलीज फिल्म ‘इक्का’ तक बॉलीवुड में कई कोर्टरूम ड्रामा फिल्में रिलीज हुईं। इस खबर में जानिए टॉप 5 कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन

sunny deol film damini to ikka iconic courtroom dramas released in bollywood and ott
फिल्म- कानून - फोटो : X

कानून
1960 में रिलीज हुई 'कानून' बॉलीवुड की पहली फुल लेंथ कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी। बीआर चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में राजेंद्र कुमार ने वकील और अशोक कुमार ने जज का रोल प्ले किया था। दोनों के अलावा फिल्म में नंदा, महमूद और मनमोहन कृष्णा ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

sunny deol film damini to ikka iconic courtroom dramas released in bollywood and ott
फिल्म 'दामिनी' - फोटो : सोशल मीडिया

दामिनी 
1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘दामिनी’ से पहले तक ज्यादातर फिल्मों में कोर्ट सीन का छोटा-मोटा सीक्वेंस होता था। फिल्म ‘दामिनी’ से कोर्ट के अंदर होने वाली दलीलें और सुनवाईयों को करीब से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला।
सनी देओल की दमदार एक्टिंग और डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अपने घर की नौकरानी के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ दामिनी के संघर्ष की कहानी से दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ गए। हालांकि, आज भी इस फिल्म को सनी देओल के डायलाॅग और अमरीश पुरी के अभिनय के लिए याद किया जाता है।

विज्ञापन

sunny deol film damini to ikka iconic courtroom dramas released in bollywood and ott
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : सोशल मीडिया

जॉली एलएलबी 
फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के पहले दर्शकों ने कभी कोर्ट रूम ड्रामा में कॉमेडी का तड़का लगते नहीं देखा था। मगर इस फिल्म में सबकुछ मौजूद था। कॉमेडी भी, इमोशंस भी और कोर्ट रूम ड्रामा भी। 2013 में रिलीज हुए पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी ने शानदार एक्टिंग की, वहीं 2017 में रिलीज हुए दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने चार चांद लगाए। फिर इस फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट में अरशद और अक्षय की जोड़ी ने मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया। जज के रोल में सौरभ शुक्ला भी इस फिल्म की पहचान है।

sunny deol film damini to ikka iconic courtroom dramas released in bollywood and ott
फिल्म 'पिंक' - फोटो : सोशल मीडिया

पिंक 
2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ ने सहमति, गरिमा और समाज के दोहरे मापदंडों के बीच एक तीखी बहस छेड़ दी थी। फिल्म में तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया ने अहम किरदार निभाया था। एक लड़की की सहमति की कीमत और उसकी कानूनी लड़ाई को फिल्म के जरिए दिखाया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने दीपक सहगल नाम के वकील का किरदार निभाया था। फिल्म से दर्शकों को कई साल बाद एक गंभीर कोर्टरूम ड्रामा देखने का मौका मिला था।

sunny deol film damini to ikka iconic courtroom dramas released in bollywood and ott
फिल्म 'महाराज' - फोटो : सोशल मीडिया

महाराज 
फिल्म ‘महाराज’ 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी पत्रकार करसनदास मूलजी के कानूनी संघर्ष पर आधारित थी। इसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान, जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी अहम भूमिका में थे।
फिल्म में करसनदास धर्म की आड़ में महिलाओं का शोषण करने वाले एक प्रभावशाली व्यक्ति और रिवाज के खिलाफ जंग लड़ते हैं। फिल्म में साहस, सच्चाई और प्रेस की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों को उठाया गया। यह ओटीटी पर रिलीज हुई थी।


 

sunny deol film damini to ikka iconic courtroom dramas released in bollywood and ott
फिल्म 'इक्का' - फोटो : इंस्टाग्राम

इक्का 
सनी देओल ने अपने करियर में अब तक कई आईकॉनिक किरदार निभाए हैं। मगर फिल्म ‘दामिनी’ में निभाए वकील गोविंद का किरदार आज तक लोगों के जहन में बसा हुआ है। अब इस फिल्म के रिलीज होने के 29 साल बाद सनी देओल फिर से कोर्ट रूम ड्र्रामा जोनर में वापसी कर चुके हैं।
फिल्म ‘इक्का’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। सनी इस फिल्म में जाने-माने वकील अर्जुन मेहरा की भूमिका में नजर आ रहे हैं जिसने आज तक अपने करियर में कोई केस नहीं हारा। फिल्म में उनके अलावा अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी मुख्य किरदार में हैं।

यहां पढ़ें इस फिल्म का रिव्यू
Ikka Movie Review: जोकर निकली 'इक्का', थके हुए लगे सनी देओल और फीका पड़ा रहमान डकैत का जादू; कैसी है फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed