पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी ने राजेश शर्मा के स्वस्थ होने की कामना की, अब कैसी है अभिनेता की तबीयत?
Actor Rajesh Sharma Health Update: अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर कई फिल्मी सितारे और उनके साथी कलाकार चिंतित हो गए थे। अभिनेता को लेकर एक पोस्ट पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भी की। वह भी राजेश शर्मा के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कीड़े के काटने पर अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में उन्हें भर्ती होना पड़ा। उनके जल्दी ठीक होने की कामना अक्षय कुमार और कई सेलेब्स भी कर चुके हैं। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट अभिनेता के नाम लिखी। इसमें अभिनेता राजेश शर्मा को लेकर उन्होंने क्या लिखा जानिए?
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने साझा की पोस्ट
शुक्रवार को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक्स (ट्विटर) पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘राजेश शर्मा जी के जल्द स्वस्थ होने और उनकी सलामती के लिए मेरी दिल से दुआ है। वह जल्द ही अपनी स्ट्रेंथ वापस पाएं और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।’
इसी तरह बंगाल के ही एक नेता डॉ. इंद्रानील खान ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘आज हमने मणिपाल हॉस्पिटल, ढाकुरिया का दौरा किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी की तरफ से राजेश शर्मा जी से मुलाकात की। अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।’
My sincere prayers for Rajesh Sharma Ji's quick recovery and well-being. May he regain his strength and return to good health at the earliest. https://t.co/GD7s0n9jHC
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) July 10, 2026
अक्षय कुमार ने तबीयत को लेकर चिंता जताई थी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था, 'शूटिंग के दौरान एक कीड़े के काटने के बाद मेरे प्यारे दोस्त राजेश की हेल्थ कंडीशन के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। उम्मीद है महादेव उन्हें जल्दी और पूरी तरह ठीक होने का आशीर्वाद दें। जल्दी ठीक हो जाओ यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।'
राजेश शर्मा की तबीतय कैसे हुई थी खराब?
बीते दिनों हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को एक कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान घनी झाड़ियों के पास उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। शुरुआत में यह मामूली बात लगी लेकिन करीब 6 घंटे बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। उनके पैर में तेज दर्द हुआ और तबीयत खराब होने लगी। इसके बावजूद वह फ्लाइट से कोलकाता चले गए। यात्रा के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और बेचैनी बढ़ गई। अगले दिन उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी तबीयत ठीक है, वह स्वस्थ हो रहे हैं।