फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akansha Ranjan and Sharan Sharma Tie The Knot Share Wedding Photos

Akansha Ranjan: ‘तू है तो डर नहीं लगता…’ एक-दूजे के हुए आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा; साझा की शादी की तस्वीरें

Sat, 11 Jul 2026 09:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 11 Jul 2026 09:37 PM IST
सार

Akansha Ranjan and Sharan Sharma Wedding Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और फिल्ममेकर शरण शर्मा एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने शनिवार देर रात अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन
Akansha Ranjan and Sharan Sharma Tie The Knot Share Wedding Photos
आकांक्षा रंजन ने साझा की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@akansharanjan

विस्तार

आकांक्षा रंजन ने 11 जुलाई यानी शनिवार देर रात फिल्ममेकर शरण शर्मा से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स और उनके करीबी लोग शामिल हुए। 12 जुलाई को मुंबई में यह कपल एक शानदार रिसेप्शन भी देगा। 

विज्ञापन


आकांक्षा ने लिखा प्यार भरा संदेश
आकांक्षा रंजन ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का एक गाना लिखा, जिसके जरिए अपनी फीलिंग्स को फैंस के साथ शेयर किया। कैप्शन में गाने के बोल वह लिखती हैं, जो इस तरह हैं- 'तू ना तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता।' आगे उन्होंने इनफिनिटी सिंबल का इमाेजी भी शेयर किया है। इसका मतलब है कि शरण के साथ आकांक्षा का रिश्ता अब अनंत काल तक के लिए जुड़ गया है।  

विज्ञापन

Akansha Ranjan and Sharan Sharma Tie The Knot Share Wedding Photos
आकांक्षा रंजन ने साझा की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@akansharanjan

दूल्हा-दुल्हन का पहनावा सादगी से भरा था
शादी की तस्वीरों में आकांक्षा ने गोल्डन वर्क वाली लाल साड़ी पहनी है। इसके साथ हैवी ब्राइडल ज्वेलरी जैसे चूड़ा, कलीरे पहन रखी है। हाथों में मेहंदी लगाई है। वहीं शरण ने एंब्रॉयडरी वाली जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पजामा पहना है। दोनों तस्वीरों में हंसते हुए नजर आ रहे हैं, एक-दूसरे का हाथ उन्होंने थामा हुआ है।

इन फिल्मों से बनी आकांक्षा और शरण की पहचान 
आकांक्षा रंजन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गिल्टी’ और आलिया भट्ट फेम ‘जिगरा’ में नजर आईं। आलिया भट्ट भी आकांक्षा के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थीं।
वहीं शरण शर्मा ने बतौर निर्देशक ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के अलावा ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ जैसी फिल्में बनाई हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kanchi🌞 (@akansharanjan)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed