फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Veteran Playback Singer S Janaki Passes Away At The Age Of 88

Singer S Janaki: दिग्गज गायिका एस. जानकी का निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 11 Jul 2026 08:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 11 Jul 2026 08:28 PM IST
सार

Veteran Playback Singer S Janaki Passes Away: दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से प्रसिद्ध और दिग्गज गायिका सिंगर एस. जानकी का निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Veteran Playback Singer S Janaki Passes Away At The Age Of 88
दिग्गज गायिका एस. जानकी का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्हें दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था। उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे। एस. जानकी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 वर्ष की उम्र से कर दी थी। उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वह तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गा चुकी थीं। 

विज्ञापन


नौ साल की उम्र में किया था स्टेज पर परफॉर्म 
एस. जानकी का जन्म 23 अप्रैल 1938 आंध्र प्रदेश के मद्रास प्रेसीडेंसी (ब्रिटिश भारत के समय) में गुंटूर जिले के रेपल्ले तालुक के पल्लापाटला में हुआ था। उनके पिता एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। नौ साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। आगे चलकर शास्त्रीय संगीत सीखा। जब वह 20 वर्ष की हुईं तो अपने एक रिश्तेदार की सलाह पर चेन्नई गईं। वहां पर म्यूजिक कंपोजर आर. सुदर्शनम के साथ एक सिंगर के तौर पर काम किया। उन्होंने 1957 में तमिल फिल्म 'विधिइन विलायाट्टु' से एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने पूरे करियर में 20 भाषओं में गाने गाए। उनका संगीत करियर  ही लगभग 60 वर्ष का रहा। 

विज्ञापन

पद्म भूषण लेने से किया था इंकार
गायिका एस. जानकी ने 2013 में पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुना जाना चाहिए। उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए चार बार नेशनल अवॉर्ड भी चुका था। साथ ही कई चर्चित अवॉर्ड्स भी उन्हें मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed