Prakash Raj: प्रकाश राज की मुश्किलें हुईं कम, कोर्ट ने कई वोटर आईडी मामले में दी जमानत
Prakash Raj Bail In Multiple Voter ID Case: बंगलूरू की एक अदालत ने शुक्रवार को अभिनेता प्रकाश राज को एक आपराधिक मामले में सशर्त जमानत दे दी। यह मामला एक निजी शिकायत से जुड़ा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके पास अलग-अलग जगहों पर रजिस्टर्ड चार वोटर आईडी कार्ड थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के चर्चित अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ कई वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। लेकिन शुक्रवार को अभिनेता बंगलूरू की एक मजिस्ट्रेट अदालत के जज के सामने पेश हुए। अपने वकील के जरिए वारंट वापस लेने का अनुरोध किया। दलीलों पर विचार करने के बाद जज ने प्रकाश राज को सशर्त जमानत दे दी। साथ ही उन्हें 4000 रुपये की नकद सिक्योरिटी जमा करने का निर्देश दिया।
अभिनेता पर लगाए गए थे ये आरोप
पीटीआई के मुताबिक प्रकाश राज के वकील ने अदालत को बताया कि उनके क्लाइंट को अभी तक वारंट नहीं मिला था। वह मीडिया में छपी खबरों के आधार पर खुद अदालत में पेश हुए। बंगलूरू के एक वकील के. दिलीप कुमार की याचिका के आधार पर कोर्ट ने 12 जून को प्रकाश राज के खिलाफ फिर से गैर-जमानती वारंट जारी किया था। यह मामला कर्नाटक सहित तीन राज्यों की चार अलग-अलग वोटर लिस्ट में उनका नाम होने के कथित मामले से जुड़ा था।
शिकायतकर्ता ने 2023 की अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि शहर के शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र में वोटर के तौर पर नाम दर्ज होने के अलावा, प्रकाश राज का नाम दो और जगहों पर भी था, इसमें चेन्नई (तमिलनाडु) के वेलाचेरी विधानसभा क्षेत्र और तेलंगाना के सेरिलिंगमपल्ली विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने अप्रैल 2019 में संबंधित पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में अदालत का रुख किया, जिसने 2023 में इस मामले पर संज्ञान लिया और समन जारी करने का निर्देश दिया था। तब से इस मामले की सुनवाई शुरू हुई और समन जारी किए गए। जब प्रकाश राज पेश नहीं हुए, तो गैर-जमानती वारंट जारी किए गए।