फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhamaal 4: ओपनिंग डे पर क्या रहा अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का हाल? जानें कितना किया कलेक्शन

Fri, 10 Jul 2026 06:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 10 Jul 2026 06:47 PM IST
सार

Dhamaal 4 Day 1 Box office Collection: आज सिनेमाघरों में अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है? क्या यह दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही? पढ़िए फिल्म ‘धमाल 4’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। 

विज्ञापन
Dhamaal 4 Starring Ajay Devgn To Riteish Deshmukh Day 1 Friday Box office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी अलग-अलग जाॅनर की फिल्मों की मौजूदगी के बीच सिनेमाघरों में आज ‘धमाल 4’ ने दस्तक दी है। फिल्म ने पहले दिन अपने खाते में कितने रुपये जमा किए? इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में कई चर्चित कलाकार नजर आए हैं, क्या यह अपने दम पर दर्शकों को थिएटर में आने के लिए मजबूर कर सके? जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन। 

Dhamaal 4 Starring Ajay Devgn To Riteish Deshmukh Day 1 Friday Box office Collection
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धमाल 4’ ने पहले दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ ने पहले दिन 6.26 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, रात भर में इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में भी इस फिल्म ने बढ़िया कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक ही इस फिल्म के एडवांस बुकिंग में 57321 टिकट बिक गए थे। देश भर में इसे 7894 शो मिले हैं। फिल्म ने प्री-बुकिंग में 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

Dhamaal 4 Starring Ajay Devgn To Riteish Deshmukh Day 1 Friday Box office Collection
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की फिल्मों ने ओपनिंग डे कितना कमाया था 
‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की फिल्मों ने भी पहले दिन अच्छी-खासी कमाई की थी। क्या उस कलेक्शन की बराबरी ‘धमाल 4’ कर पाई। यहां जानिए-   

  • ‘धमाल’ ने ओपनिंग डे पर 2.38 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • ‘डबल धमाल’ ने पहले दिन 7.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
  • ‘टोटल धमाल’ ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhamaal 4 Starring Ajay Devgn To Riteish Deshmukh Day 1 Friday Box office Collection
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धमाल 4’ ने थिएटर में मौजूद फिल्मों से किया ज्यादा कलेक्शन 
फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ पहले से सिनेमाघरों में मौजूद है। इन फिल्मों से ही ‘धमाल 4’ का मुकाबला है। 

  • फिल्म ‘अल्फा’ ने आठवें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। 
  • ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 15वें दिन 46 लाख रुपये कमाए हैं। 
  • इन दोनों ही फिल्माें का कलेक्शन ‘धमाल 4’ के आते ही कम हो गया है। इस तरह देखा जाए तो ‘धमाल 4’ आज कलेक्शन की दौड़ में सबसे आगे रही। 

विज्ञापन
Dhamaal 4 Starring Ajay Devgn To Riteish Deshmukh Day 1 Friday Box office Collection
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आए ये कलाकार 
अजय देवगन के अलावा ‘धमाल 4’ में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा पुरानी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स भी नजर आए। फिल्म में कॉमेडी का रंग जमाने के लिए अलावा वीएफएक्स का भी खूब इस्तेमाल किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed