Welcome To The Jungle Box Office: 'धमाल 4' के आते ही 'वेलकम टू द जंगल' की हालत पतली; 15वें दिन लाखों में सिमटी
Welcome To The Jungle Collection: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को आज 15 दिन पूरे हो गए हैं। 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'वेलकम टू जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में सजी थी। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव सहित 30 से अधिक सितारों वाली इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसकी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस के मैदान में 'अल्फा' आई। मगर, इस फिल्म ने अपनी कमाई जारी रखी। आज 'धमाल 4' रिलीज हुई है। जानिए आज शुक्रवार को इस मल्टीस्टारर फिल्म की कैसी हालत है?
पहले वीक का कारोबार
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' चर्चित वेलकम फ्रैंजाइजी की चौथी किस्त है। इसने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए। पहले वीक टोटल कलेक्शन 93.15 करोड़ रुपये रहा था।
दूसरे वीक कितना रहा था कलेक्शन
दूसरे वीक में इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई, मगर इसके बावजूद फिल्म करोड़ों में कलेक्शन जुटाती रही। दूसरे वीक में फिल्म ने 31.90 करोड़ रुपये कमा लिए। बीते दिन गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' ने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मगर, कल की तुलना में आज इस फिल्म की कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।
15वें दिन लाखों में सिमटी कमाई?
फिल्म 'वेलकम 3' 15वें दिन लाखों में सिमट गई है। खबर लिखने जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज शुक्रवार को 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 125.40 करोड़ रुपये हो चुका है। आज 10 जुलाई को फिल्म 'धमाल 4' ने दस्तक दी है। इसकी आमद का असर 'वेलकम टू द जंगल' पर साफ देखा जा सकता है।
फिल्म 'धमाल 4' का कलेक्शन
फिल्म 'धमाल 4' के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों में (शाम 5.47 बजे तक) इसने 5.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह भी चर्चित फ्रैंजाइजी की चौथी फिल्म है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे सितारे हैं।