फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी अलग-अलग जाॅनर की फिल्मों की मौजूदगी के बीच सिनेमाघरों में आज ‘धमाल 4’ ने दस्तक दी है। फिल्म ने पहले दिन अपने खाते में कितने रुपये जमा किए? इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में कई चर्चित कलाकार नजर आए हैं, क्या यह अपने दम पर दर्शकों को थिएटर में आने के लिए मजबूर कर सके? जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन।
Dhamaal 4: ओपनिंग डे पर क्या रहा अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का हाल? जानें कितना किया कलेक्शन
Dhamaal 4 Day 1 Box office Collection: आज सिनेमाघरों में अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है? क्या यह दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही? पढ़िए फिल्म ‘धमाल 4’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘धमाल 4’ ने पहले दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ ने पहले दिन 6.26 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, रात भर में इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में भी इस फिल्म ने बढ़िया कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक ही इस फिल्म के एडवांस बुकिंग में 57321 टिकट बिक गए थे। देश भर में इसे 7894 शो मिले हैं। फिल्म ने प्री-बुकिंग में 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की फिल्मों ने ओपनिंग डे कितना कमाया था
‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की फिल्मों ने भी पहले दिन अच्छी-खासी कमाई की थी। क्या उस कलेक्शन की बराबरी ‘धमाल 4’ कर पाई। यहां जानिए-
- ‘धमाल’ ने ओपनिंग डे पर 2.38 करोड़ रुपये कमाए थे।
- ‘डबल धमाल’ ने पहले दिन 7.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- ‘टोटल धमाल’ ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
‘धमाल 4’ ने थिएटर में मौजूद फिल्मों से किया ज्यादा कलेक्शन
फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ पहले से सिनेमाघरों में मौजूद है। इन फिल्मों से ही ‘धमाल 4’ का मुकाबला है।
- फिल्म ‘अल्फा’ ने आठवें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है।
- ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 15वें दिन 46 लाख रुपये कमाए हैं।
- इन दोनों ही फिल्माें का कलेक्शन ‘धमाल 4’ के आते ही कम हो गया है। इस तरह देखा जाए तो ‘धमाल 4’ आज कलेक्शन की दौड़ में सबसे आगे रही।
फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आए ये कलाकार
अजय देवगन के अलावा ‘धमाल 4’ में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा पुरानी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स भी नजर आए। फिल्म में कॉमेडी का रंग जमाने के लिए अलावा वीएफएक्स का भी खूब इस्तेमाल किया गया है।