फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या गोविंदा की पत्नी हैं निशाना? सुधांशु पांडे ने गाली वाले कंटेट पर जताई चिंता, कहा 'बर्बाद हो चुके हैं हम'

Fri, 10 Jul 2026 02:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 10 Jul 2026 02:38 PM IST
सार

Sudhanshu Pandey: अभिनेता सुधांशु पांडे ने ओटीटी पर परोसे जा रहे गाली-गलौज वाले कंटेट को लेकर चिंता जताई है। उनके बयान को गोविंदा की पत्नी सुनीता से जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Sudhanshu Pandey slams Govindas wife Sunita Ahuja indirectly for her abusive language in Lock Upp
सुनीता आहूजा, सुधांशु पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप 2' काफी चर्चा में है। इसमें प्रतियोगी हर दिन कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर सुधांशु पांडे ने शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के व्यवहार को लेकर टिप्पणी की है। हालांकि एक्टर ने सुनीता का नाम नहीं लिया है। रियलिटी टीवी पर अभद्र भाषा के बढ़ते चलन पर बात करते हुए उन्होंने एक मशहूर एक्टर की पत्नी की ओर इशारा किया। 
Sudhanshu Pandey slams Govindas wife Sunita Ahuja indirectly for her abusive language in Lock Upp
सुधांशु पांडे - फोटो : अमर उजाला, इंस्टाग्राम@sudanshu_pandey
क्या सुधांशु ने सुनीता पर दिया बयान?
सुधांशु पांडे के बयान ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी है। कई लोग इसे सुनीता से जोड़कर देख रहे हैं, जो शो में अपनी बेबाक राय और तीखी भाषा के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं।

सिलक्यारा टनल हादसे पर बनेगी फिल्म, आमिर खान के साथ काम करेगा ऑस्ट्रेलियाई प्रोडक्शन; कबीर खान होंगे निर्देशक

Sudhanshu Pandey slams Govindas wife Sunita Ahuja indirectly for her abusive language in Lock Upp
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सुधांशु ने जताई चिंता
सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान, सुधांशु ने इस बात पर चिंता जताई कि अब गाली-गलौज वाले व्यवहार को मनोरंजन क्यों माना जाने लगा है। उन्होंने कहा 'लोग इंस्टाग्राम पर इस तरह की पोस्ट का मजा ले रहे हैं, जिसे मैं शर्मनाक मानता हूं। ऐसी कई चीजें लोकप्रिय हो रही हैं। क्या हमारे देश की सोच में बड़ा बदलाव आ रहा है? मैं यह नहीं कहूंगा कि सिर्फ युवा पीढ़ी बदली है। शायद पिछली दो पीढ़ियों में भी काफी बदलाव आए हैं, क्योंकि लोग ऐसी चीजों को पसंद करते हैं, जो मुझे लगता है कि हमारे समाज के लिए काफी नुकसानदेह हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sudhanshu Pandey slams Govindas wife Sunita Ahuja indirectly for her abusive language in Lock Upp
लॉक अप में सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बुरा बर्ताव कर रहीं एक्टर की पत्नी
उन्होंने आगे कहा 'मैंने देखा है कि एक बहुत मशहूर एक्टर और इंडस्ट्री के स्टार की पत्नी भी शो में हिस्सा ले रही हैं, फिर भी वे खुलेआम दूसरों के साथ बुरा बर्ताव कर रही हैं। हम दुनिया के सामने किस तरह का उदाहरण पेश कर रहे हैं? हम बड़े हो गए हैं, हम बुजुर्ग हो गए हैं। हम क्या कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Sudhanshu Pandey slams Govindas wife Sunita Ahuja indirectly for her abusive language in Lock Upp
गोविंदा, सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बर्बाद हो चुके हैं हम
उन्होंने आगे कहा 'अगर दूसरों को गाली देना और अपमानित करना ही खुद को पेश करने का एकमात्र तरीका है, तो मुझे लगता है कि एक समाज के तौर पर हम पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed