फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा मालिनी को पहली बार देखकर सायरा बानो को कैसा हुआ था महसूस, राज कपूर की फिल्म 'दीवाना' का किस्सा किया याद

Fri, 10 Jul 2026 01:37 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 10 Jul 2026 01:37 PM IST
सार

Saira Banu On Hema Malini: सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी की तारीफ में एक खास पोस्ट साझा किया है। सायरा ने फिल्म 'दीवाना' के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा भी याद किया।
 

विज्ञापन
saira banu recalls how she met hema malini on the sets of movie Diwana with Raj Kapoor
सायरा और हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम

सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं और उनके साथ एक बेहद खूबसूरत संदेश लिखा है। उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कई बातों का खुलासा किया।

saira banu recalls how she met hema malini on the sets of movie Diwana with Raj Kapoor
सायरा और हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम

पहली मुलाकात का जादू
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर हेमा के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों के साथ सायरा ने कैप्शन में लिखा कि हेमा मालिनी से उनकी पहली मुलाकात 1966 में राज कपूर की फिल्म 'दीवाना' के सेट पर हुई थी। हेमा को पहली बार देखकर सायरा उनकी सादगी और खूबसूरती से इतनी प्रभावित हुईं कि उनके पास अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए सिर्फ एक शब्द था- 'मंत्रमुग्ध'।

saira banu recalls how she met hema malini on the sets of movie Diwana with Raj Kapoor
सायरा और हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम

शूटिंग के दिनों की दोस्ती
एक खास किस्सा याद करते हुए सायरा ने बताया कि जब दोनों कृष्णा राज सागर बांध पर ठहरे हुए थे। उस समय सायरा वहां फिल्म 'पड़ोसन' की शूटिंग कर रही थीं और हेमा 'सपनों का सौदागर' की शूटिंग में व्यस्त थीं। दोनों के कमरे पास-पास थे।

वे दोनों बरामदे में बैठकर घंटों बातें किया करती थीं। उनकी बातचीत में खूबसूरती, त्वचा की देखभाल और रोजमर्रा की छोटी-मोटी बातें शामिल होती थीं। इस दौरान दोनों की मां भी उनके साथ होती थीं, जिससे माहौल और भी हंसी-मजाक का हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
saira banu recalls how she met hema malini on the sets of movie Diwana with Raj Kapoor
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार का साथ और मार्गदर्शन
सायरा ने आगे बताया कि 'क्रांति' रिलीज होने के समय, हेमा मालिनी ने सायरा बानो के एक टीवी शो में काम किया। इस शो के दौरान सायरा के पति और अभिनेता दिलीप कुमार ने खुद आगे बढ़कर दोनों की मदद की। उन्होंने शूटिंग के दौरान हेमा और सायरा को बहुत अच्छे से गाइड किया, जिसे सायरा आज भी एक अनमोल याद मानती हैं।

विज्ञापन
saira banu recalls how she met hema malini on the sets of movie Diwana with Raj Kapoor
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी
इन सब यादों के बीच सायरा बानो ने धर्मेंद्र को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र हमेशा से दिलीप कुमार और उनके परिवार के बेहद करीब रहे हैं। हेमा और धर्मेंद्र का आपसी प्यार और सम्मान हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत मिसालों में से एक हैं। वे कल भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थे और हमेशा रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed