Viral Photo: कई साल बाद साथ नजर आए रंजीत और प्रेम चोपड़ा, फैंस हुए खुश; लिखा- 'दोनों स्वस्थ रहें मस्त रहें'
Ranjeet And Prem Chopra In One Frame: बॉलीवुड के दो आइकॉनिक विलेन रंजीत और प्रेम चोपड़ा एक ही फ्रेम में साथ नजर आए। यह तस्वीर खुद रंजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंजीत का पोस्ट
रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेम चेपड़ा के साथ अपनी एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दो विलेन को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। इस खास तस्वीर के साथ रंजीत ने कैप्शन में लिखा, 'प्रेम चोपड़ा के साथ पुरानी यादें।
प्रशंसकों के कमेंट्स
रंजीत और प्रेम चोपड़ा को एक साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। कई फैंस ने दोनों की इस तस्वीर पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। तो कई फैंस ने दोनों को स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों स्वस्थ और मस्त हैं', दूसरे फैन ने लिखा, 'भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे और अच्छी सेहत प्रदान करे', एक और फन ने लिखा, 'एक ही फ्रेम में बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता।'
एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं रंजीत और प्रेम चोपड़ा
रंजीत और प्रेम चोपड़ा ने 'राजा बाबू', 'धर्मात्मा', 'दोस्ताना', 'इंसाफ का तराजू', 'प्रोफेसर प्यारेलाल', 'कसम', और 'अग्निपथ' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ खलनायक और चरित्र भूमिकाओं में काम किया है। हिंदी सिनेमा में 70 और 80 के दशक में इन दोनों दिग्गज कलाकारों ने कई फिल्मों में एक साथ स्क्रीन साझा की है।
यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी को पहली बार देखकर सायरा बानो को कैसा हुआ था महसूस, राज कपूर की फिल्म 'दीवाना' का किस्सा किया याद