फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IKKA Movie X Review Netizens Reaction On Sunny Deol Akshaye Khanna Dia Mirza Siddharth P Malhotra Netflix Film

'सिनेमाघरों में आती तो पक्का ब्लॉकबस्टर होती'; सनी देओल की 'इक्का' देखकर क्रेजी हुए नेटिजंस, जानिए क्या कहा?

Fri, 10 Jul 2026 02:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Jul 2026 02:07 PM IST
सार

IKKA Movie X Review: आखिर इंतजार खत्म हुआ! सनी देओल की फिल्म 'इक्का' आज 10 जुलाई को ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। इसमें अक्षय खन्ना भी अहम रोल में हैं। 'इक्का' को लेकर नेटिजंस का कैसा रिएक्शन है? जानिए

विज्ञापन
IKKA Movie X Review Netizens Reaction On Sunny Deol Akshaye Khanna Dia Mirza Siddharth P Malhotra Netflix Film
फिल्म 'इक्का' - फोटो : एक्स

विस्तार

कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' रिलीज हो गई है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज शुक्रवार से स्ट्रीम हो रही है। सनी देओल इस फिल्म में अर्जुन मेहरा नाम के वकील की भूमिका में हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी हैं। 'इक्का' के जरिए सनी देओल का ओटीटी डेब्यू हुआ है। इस फिल्म पर सोशल मीडिया पर दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया है? 

विज्ञापन

दर्शकों में दिखा 'इक्का' का क्रेज
फिल्म 'इक्का' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नेटिजंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दर्शक फिल्म को लेकर क्रेजी हैं और इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, जो दर्शक देख चुके हैं, वे सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अगर यह फिल्म सिनेमाघरों में आती तो ब्लॉकबस्टर होती।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शक बोले आज 'इक्का डे' 
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच सुबह से ही उत्साह देखा गया। सनी देओल के फैंस पलक पावड़े बिछाकर 12.30 बजने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, फिल्म की स्ट्रीमिंग इसी समय से शुरू हुई।
 
 
 
विज्ञापन

आखिर तक बांधे रखती है फिल्म
कुछ यूजर्स का कहना है कि 'इक्का' हाल के वर्षों में आई बेहतरीन ड्रामा फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी बहुत दिलचस्प है, सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म आखिर तक बांधे रखती है। 



अक्षय खन्ना का फिर दिखा रहमान डकैत वाला अंदाज?
फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर कुछ दर्शकों का कहना है कि वे फिर 'रहमान डकैत' वाले अंदाज में नजर आए हैं। उनके किरदार को कमजोर बताया है।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed