अखिल अक्किनेनी को पूर्व भाभी सामंथा ने दी बधाई, ‘लेनिन’ फिल्म पर किया पोस्ट; लिखा- ‘ब्लॉकबस्टर वाली फील आ रही’
Samantha Ruth Prabhu: अखिल अक्किनेनी की मच अवेटेड फिल्म 'लेनिन' आज रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी रिएक्शन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर अखिल अक्किनेनी तीन साल बाद फिल्म ‘लेनिन’ के साथ कमबैक कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘एजेंट’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब उनकी यह एक्शन ड्रामा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच उनकी पूर्व भाभी सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
सामंथा ने ‘लेनिन’ पर किया पोस्ट
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘लेनिन’ का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘अखिल अक्किनेनी और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। फिल्म से पहले से ही ब्लॉकबस्टर वाली फील आ रही है।’
सामंथा और अखिल का क्या है रिश्ता
अखिल, नागा चैतन्य के छोटे भाई हैं, जिनकी शादी पहले सामंथा से हुई थी। दोनों ने चार साल साथ रहने के बाद साल 2021 में तलाक ले लिया था। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। सामंथा ने राज निदिमोरू से शादी कर ली है, जबकि नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ नई शुरुआत की है।
क्या है फिल्म की कहानी?
मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाग्यश्री बोरस, सुनील और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म रायलसीमा इलाके की कठोर पृष्ठभूमि में एक गांव के जालिम नेता के खिलाफ न्याय के लिए लड़ने वाले एक साहसी युवक की कहानी है।
ये भी पढ़ें- ‘मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं’, 13 फीट से नीचे गिर गए थे सलमान यूसुफ खान; बच्चे के साथ खेलते वक्त हुआ हादसा
इस फिल्म को मुरली किशोर अब्बूरू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शिवाजी, ब्रह्माजी, ईश्वरी राव और सुनील भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक थमन ने दिया है, एडिटिंग नवीन नूली ने की है और सिनेमैटोग्राफी लियोन ब्रिटो ने संभाली है।