फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Yusuff Khan Fell 13 Feet While Playing With A Child Breaking Two Bones

‘मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं’, 13 फीट से नीचे गिर गए थे सलमान यूसुफ खान; बच्चे के साथ खेलते वक्त हुआ हादसा

Fri, 10 Jul 2026 02:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 10 Jul 2026 02:02 PM IST
सार

Salman Yusuff Khan: ‘ABCD’ फेम एक्टर और कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान एक गंभीर चोट के बाद रिकवर कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया कि ये पूरी घटना कैसे हुई। 

विज्ञापन
Salman Yusuff Khan Fell 13 Feet While Playing With A Child Breaking Two Bones
सलमान यूसुफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @salmanyusuffkhan

विस्तार

कुछ दिनों पहले सलमान यूसुफ खान की अस्पताल की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस काफी चिंतित हो गए थे। अब सलमान ने खुद बताया है कि यह हादसा शूटिंग के दौरान नहीं, बल्कि अपने बेटे के साथ एक समय बिताते वक्त हुआ।

विज्ञापन

मैं करीब 13 फीट नीचे गिर गया
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सलमान ने इस घटना को याद करते हुए, ‘यह बहुत ही नोर्मल सी गलती थी। आजकल बच्चे ज्यादा गैजेट्स में लगे रहते हैं, तो मैंने सोचा कि अपने बेटे को पतंग उड़ाना सिखाऊं।

विज्ञापन


हम छत पर थे। मैंने उसे सिखाया, फिर उसे नीचे भेज दिया। इसके बाद मैं खुद पतंग को और ऊपर उड़ाने लगा, तभी मेरा पैर फिसल गया और मैं करीब 13 फीट नीचे गिर गया, जिससे मेरा हाथ टूट गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Yusuff Khan Fell 13 Feet While Playing With A Child Breaking Two Bones
सलमान यूसुफ खान - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं
सलमान ने अपनी चोट और रिकवरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं। एक डांसर होने के नाते चोटें मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं। हड्डियां ठीक हो जाएंगी, इसमें कोई शक नहीं है। मैं अभी रिकवरी में हूं। करीब 15 दिन में प्लास्टर हट जाएगा और उसके बाद एक महीने की फिजियोथेरेपी होगी। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर मैं फिर से डांस करता नजर आऊंगा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salmanyusuffkhan (@salmanyusuffkhan)

फैंस का किया धन्यवाद
सलमान ने अपने फैंस और चाहने वालों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे जितना प्यार, दुआएं और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत खुश हूं। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग सच में मेरी परवाह करते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘पीआर का भी बड़ा रोल’, जावेद जाफरी ने बताया क्यों नहीं चमका करियर, सलमान खान को लेकर कही ये बात

मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए एक दशक से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज भी लोग मेरे काम से जुड़ाव महसूस करते हैं और इतना प्यार देते हैं। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed