फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lock Upp 2 Contestant Akanksha Chamola Again Talk About Divorce With Gaurav Khanna And Distressed by trolls

गौरव खन्ना संग तलाक पर छलका आकांक्षा का दर्द, ट्रोल करने वालों से हुईं परेशान; बोलीं- वो मुझसे नफरत करते हैं

Fri, 10 Jul 2026 05:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 10 Jul 2026 05:22 PM IST
सार

Lock Upp 2 Contestant Akanksha Chamola: टीवी एक्टर गाैरव खन्ना से आकांक्षा चमोला अलग हो रही हैं, यह बात उन्होंने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में साझा की। इस फैसले को लेकर वह ट्रोल हो रही हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों से भी आकांक्षा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। इस बात का जिक्र रोते हुए उन्होंने शो में किया है। 

विज्ञापन
Lock Upp 2 Contestant Akanksha Chamola Again Talk About Divorce With Gaurav Khanna And Distressed by trolls
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@akankshagkhanna

विस्तार

‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा चमोला ने शिवांगी जोशी और पामेला को बताया कि ऐसा नहीं है कि बच्चा ना चाहने के कारण वह गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था। कई फैंस, ट्रोल करने वालों का कहना था कि आकांक्षा, गौरव खन्ना की जिंदगी खराब कर रही हैं। गौरव को पिता बनना है और आकांक्षा उसे यह मौका नहीं दे रही हैं। इन बातों का आकांक्षा पर गहरा असर हुआ है।  

विज्ञापन

जिंदगी में शांति चाहती हैं आकांक्षा चमोला 
आकांक्षा कहती हैं, ‘जब हम साथ थे, तो भी ट्रोल करने वालों और फैंस को परेशानी थी। अब अलग हो रहे थे तो भी दिक्कत है। वो लोग मुझसे नफरत करते हैं। मुझे कितना कुछ कहा गया। माना हम सेलिब्रिटी हैं, लेकिन शांति हमें भी चाहिए। हम अलग हो रहे हैं तो इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है।’ यह कहते हुए आकांक्षा भावुक हो जाती हैं, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।  

विज्ञापन

हाल ही में शो 'लॉकअप 2' में बतौर गेस्ट गौरव खन्ना भी नजर आए। यहां आकर उन्होंने आकांक्षा को पूरा सपोर्ट किया। इसके बाद फैंस को समझ नहीं आया कि इस कपल के बीच चल क्या रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)


 

 

 

Lock Upp 2 Contestant Akanksha Chamola Again Talk About Divorce With Gaurav Khanna And Distressed by trolls
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम@akankshagkhanna
फैंस को अब भी हो रहा है शक
एक तरफ तो आकांक्षा चमोला कर रही हैं, वह पति गौरव खन्ना से एक साल से अलग रह रही हैं। इनका तलाक भी शो से बाहर आने के बाद होगा। वहीं कुछ महीनों पहले वह अपने पति और एक्टर गौरव को ‘बिग बॉस 19’ में सपोर्ट करती दिखी थीं। दोनों के बीच खूब प्यार नजर आया था। शो जीतने के बाद गौरव और आकांक्षा ने पार्टी की, साथ में जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर भी लगातार फोटो साझा कीं। इसी वजह से फैंस को इस सेलिब्रिटी कपल की बात पर शक हो रहा है, वह इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed