फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kerala HC Vacates Order For Police Protection Of Viral Kumbh Mela Girl Monalisa

कहां गई कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा? केरल हाईकोर्ट ने रद्द की पुलिस सुरक्षा, वकील ने किया ये बड़ा दावा

Fri, 10 Jul 2026 06:06 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 10 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

Monalisa: वायरल गर्ल के नाम से मशहूर मोनालिसा को लेकर केरल हाईकोर्ट ने अपना फैसला रद्द कर दिया है। ये फैसला मोनालिसा को पुलिस सुरक्षा देने से संबंधित है। जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Kerala HC Vacates Order For Police Protection Of Viral Kumbh Mela Girl Monalisa
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वजह है कि केरल हाई कोर्ट ने आज शुक्रवार को मोनालिसा को सुरक्षा देने की बात कहने वाले अपने पिछले आदेश को रद्द कर दिया। इस आदेश में पुलिस को मोनालिसा को सुरक्षा देने की बात कही गई थी, जब उनके पति पर उनके अपहरण का आरोप लगा था।

विज्ञापन

21 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
लड़की के वकील पी.एस. अनीशाद ने बताया कि पुलिस ने जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस को बताया कि जब उन्होंने सुरक्षा आदेश को लागू करने की कोशिश की, तो लड़की का पता नहीं चल सका। वकील अनीशाद ने कहा कि कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि जब लड़की सुरक्षा की मांग करते हुए संपर्क करे, तो उसे सुरक्षा दी जाए। कोर्ट ने कहा कि अंतरिम आदेश रद्द किया जाता है। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।

विज्ञापन

मोनालिसा ने अपनी जान को बताया था खतरा
पुलिस सुरक्षा का हाई कोर्ट का आदेश लड़की की उस याचिका पर आया था, जिसमें उसने अपनी जान की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन के एसएचओ को निर्देश देने की मांग की थी। लड़की के पति फरमान पर उसके अपहरण का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला मध्य प्रदेश पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर दर्ज किया था, जिन्होंने दावा किया है कि वह नाबालिग है। मोनालिसा तब वायरल हो गई थीं, जब एक कंटेंट क्रिएटर ने पिछले साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed