FIFA 2026: मोरक्को के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने पर दुखी हुईं नोरा फतेही, वायरल हुआ वीडियो
Nora Fatehi Viral Video: इन दिनों दुनिया भर में फीफा वर्ल्ड कप का खुमार देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी मोरक्को की टीम को सपोर्ट कर रही थीं। यह टीम अब फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। यह देखकर नोरा के आंसू छलक आए। आखिरी क्या है मोरक्को से नोरा का कनेक्शन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन जिस टीम को आप सपोर्ट करें और वो फीफा से बाहर हो जाए तो दुख होना लाजिमी है। यही हाल एक्ट्रेस नोरा फतेही का भी है। मोरक्को की टीम के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने के बाद वह काफी दुखी हुईं। आंसू बहाते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
मोरक्को की हार पर नोरा की आंखें हुईं नम
मोरक्को के फीफा वर्ल्ड कप के सफर का अंत हो गया। इस मौके पर नोरा फतेही भी भावुक देखीं। वह स्टेडियम में रोती नजर आईं। साथ के लोग उन्हें चुप कर रहा थे। लेकिन वह काफी दुखी नजर आ रही थीं।
Nora Fatehi broke down after her team Morocco lost in the FIFA World Cup knockouts!
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) July 10, 2026
She is Moroccan-Canada born, so perhaps it is right for her to emotionally feel more for Morocco rather than India. 🤲pic.twitter.com/FYoUkJUKOp
मोरक्को से नोरा फतेही का खास कनेक्शन
नोरा फतेही 2014 से बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। बतौर एक्ट्रेस, डांसर, सिंगर वह काम कर रही हैं। वैसे तो नाेरा का जन्म और पालन-पोषण कनाडा के टोरंटो में हुआ था। लेकिन उनके पिता और मां दोनों ही मोरक्कन मूल की हैं। इस तरह से नोरा फतेही की जड़ें भी जाकर मोरक्को से जुड़ती हैं। यही वजह है कि वह मोरक्को की फुटबॉल टीम को अब तक सपोर्ट कर रही थीं।
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं नोरा?
नोरा फतेही ने कुछ वक्त पहले एक फिल्म 'केडी द डेविल' में आइटम सॉन्ग किया था, जो कि विवादों में घिर गया था। वह एक्टिंग भी कई फिल्मों में कर चुकी हैं। साथ ही अब बतौर सिंगर, डांसर भी वह लाइव शो करने लगी हैं।