फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धमाल 4' ने बिगाड़ा 'अल्फा' का खेल, आलिया की फिल्म को टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल'; जानें कितनी हुई कमाई

Sat, 11 Jul 2026 09:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 11 Jul 2026 09:02 PM IST
सार

Alpha VS Welcome To The Jungle Collection: नौवें दिन आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 16वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन।

विज्ञापन
Alpha VS Welcome To The Jungle Collection box office collection on Saturday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
10 जुलाई को सिनेमाघरों में फिल्म 'धमाल 4' रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी शुरुआत की है। इस बीच 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन काफी घट गया है। आलिया भट्ट की फिल्म नौ दिनों में 50 करोड़ रुपये से कुछ आगे बढ़ी है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ने अब तक अच्छी कमाई कर ली है।
Alpha VS Welcome To The Jungle Collection box office collection on Saturday
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X
अल्फा
तीन जुलाई को सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की अदाकारी वाली फिल्म 'अल्फा' रिलीज हुई। शुरुआत में इसने अच्छा कलेक्शन किया। बाद में इसका कलेक्शन घट गया। आज खबर लिखे जाने तक इसने 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। कल इसने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 50.61 करोड़ रुपये हो गया है।

यह खबर भी पढ़े: 'हमारे पास ज्यादा महिला कंपोजर नहीं हैं', विशाल ददलानी ने सबके सामने जसलीन से मांगी माफी; जानें क्या है मामला
Alpha VS Welcome To The Jungle Collection box office collection on Saturday
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सोलह दिन गुजर जाने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर टिकी है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। इसका टोटल कलेक्शन 127.20 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alpha VS Welcome To The Jungle Collection box office collection on Saturday
अल्फा, वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
बजट के हिसाब से कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अल्फा' का बजट 100 से 125 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। जिस हिसाब से इसकी कमाई है उस हिसाब से इसको अपना बजट निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
वहीं 'वेलकम टू द जंगल' का बजट 125 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसने अपनी लागत काफी पहले निकाल ली थी।
विज्ञापन
Alpha VS Welcome To The Jungle Collection box office collection on Saturday
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
धमाल 4
कल फिल्म 'धमाल 4' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसने खबर लिखे जाने तक 14.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसका टोटल कलेक्शन 28.24 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई देख कर अंदाजा लग रहा है कि इसकी कमाई का असर 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर पड़ा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed