फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हमारे पास ज्यादा महिला कंपोजर नहीं हैं', विशाल ददलानी ने सबके सामने जसलीन से मांगी माफी; जानें क्या है मामला

Sat, 11 Jul 2026 08:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 11 Jul 2026 08:11 PM IST
सार

Vishal Dadlani: विशाल ददलानी ने जसलीन रॉयल के साथ अपना विवाद सुलझा लिया है। उन्होंने उन पर बयानबाजी करने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। इस पर जसलीन भावुक हो गई हैं।

विज्ञापन
Vishal Dadlani publicly apologises to Jasleen Royal over Coldplay controversy
विशाल ददलानी, जसलीन रॉयल - फोटो : एक्स
सिंगर विशाल ददलानी सबके सामने जसलीन रॉयल से माफी मांगकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कोल्डप्ले से जुड़े विवाद पर उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। 'इंडियन आइडल' के सेट का एक हालिया वीडियो सामने आया है, जिसमें विशाल, जसलीन से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने पिछले साल कोल्डप्ले के भारत कॉन्सर्ट के दौरान जसलीन की परफॉर्मेंस पर टिप्पणी की थी।
Vishal Dadlani publicly apologises to Jasleen Royal over Coldplay controversy
जसलीन रॉयल - फोटो : एक्स
विशाल ने मांगी माफी
विशाल ने कहा 'मैं जसलीन को काफी समय से जानता हूं और पिछले साल हमारे बीच एक विवाद हो गया था। मैंने एक मामले में कुछ ज्यादा कह दिया था। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था क्योंकि मैं सच में जसलीन के कंपोजिशन तारीफ करता हूं। हमारे पास ज्यादा महिला कंपोजर नहीं हैं। मुझसे गलती ये हुई कि मैं किसी तरह ऑर्गनाइजर को दोष दे रहा था, मगर मैंने गलत तरीके से बात कही। मैं आपसे सबके सामने माफी मांगना चाहता हूं। ऐसा करना जरूरी है।'

Satluj: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा 'सतलुज' का मामला, स्क्रीनिंग के खिलाफ वकील ने दायर की याचिका

Vishal Dadlani publicly apologises to Jasleen Royal over Coldplay controversy
जसलीन रॉयल - फोटो : एक्स
भावुक हुईं जसलीन
विशाल की माफी सुनकर भावुक हुईं जसलीन ने कहा 'मैंने हमेशा आपको अपना मेंटर माना है। मैंने छोटी-छोटी बातों के लिए आपको फोन किया है। तो, बस ऐसा लगा कि... मैं आपको एक मेंटर और दोस्त के तौर पर देखती हूं, इसलिए मुझे बुरा लगा। लेकिन कोई बात नहीं, हम सबकी अपनी-अपनी यात्राएं होती हैं। यह आपकी बहुत बड़ी बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Dadlani publicly apologises to Jasleen Royal over Coldplay controversy
जसलीन रॉयल - फोटो : एक्स
ददलानी ने की थी टिप्पणी
यह मामला जनवरी 2025 का है, जब जसलीन ने भारत में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में ओपनिंग एक्ट के तौर पर परफॉर्म किया था। विशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था 'मुझे सच में अफसोस है। मगर जब आप किसी खराब सिंगर को बड़े स्टेज पर बड़ी भीड़ के सामने खड़ा करते हैं, तो आप बस ज्यादा लोगों को यह दिखा रहे होते हैं कि वह व्यक्ति असल में गा नहीं सकता।'
विज्ञापन
Vishal Dadlani publicly apologises to Jasleen Royal over Coldplay controversy
विशाल ददलानी - फोटो : एक्स
परफॉर्मेंस को बताया शर्मनाक
उन्होंने आगे लिखा 'दुख की बात है कि भारत में म्यूजिक लेबल का सिस्टम हमारे सबसे अच्छे टैलेंट को प्रमोट करने के लिए नहीं बना है। मैंने अभी कुछ क्लिप्स देखीं, हे भगवान... कितनी शर्मनाक बात है! देश, आर्टिस्ट, जनता और साथ ही 'म्यूजिक सीन' के लिए भी।'

View this post on Instagram

A post shared by Yash Sanjeev Badwe (@yash3222)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed