फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after Welcome To The Jungle success the magic happens says Suniel Shetty on Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: 'वेलकम टू द जंगल के बाद कुछ जादुई होगा', 'हेरा फेरी 3' को लेकर सुनील शेट्टी ने क्यूं कही यह बात?

Sat, 11 Jul 2026 06:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 11 Jul 2026 06:47 PM IST
सार

Suniel Shetty On Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर खुश हैं। उन्होंने इसमें काम करने को लेकर साथी कलाकारों की तारीफ की है। उन्होंने 'हेरा फेरी 3' पर भी बात की है।

विज्ञापन
after Welcome To The Jungle success the magic happens says Suniel Shetty on Hera Pheri 3
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

विस्तार

सुनील शेट्टी अपनी नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कामयाबी को लेकर खुश हैं। इसमें वह अक्षय कुमार, परेश रावल और रवीना टंडन जैसे 90 के दशक के को-स्टार्स के साथ नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कामयाबी के बाद, एक्टर का मानना है कि यह बॉलीवुड में फैमिली एंटरटेनमेंट वाली फिल्मों के लिए एक नया रास्ता खोलती है।
विज्ञापन

डिज्नी जैसी है फिरोज की सोच
हिंदुस्तान टाइम्स ने उनके हवाले से लिखा 'किसी भी फिल्म की सफलता पूरी इंडस्ट्री की सफलता होती है, खासकर ऐसे समय में जब हम भूल गए हैं कि फैमिली एंटरटेनमेंट का क्या मतलब है। फिरोज नाडियाडवाला की सोच वैसी ही है जैसी डिज्नी की है। यही 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता का कारण है। मैं खुश और उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि ऐसी और भी फैमिली एंटरटेनमेंट वाली फिल्में बनेंगी।'

इस आलीशान जगह पर रुके हैं टॉम हॉलैंड, 7 से 12 लाख रुपये है एक रात का किराया; इन सुविधाओं से लैस है शाही ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन

after Welcome To The Jungle success the magic happens says Suniel Shetty on Hera Pheri 3
अक्षय कुमार-परेश रावल-सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के दिलों में जगह बनती है
अपने पुराने को-स्टार्स के साथ फिर से काम करने पर सुनील कहते हैं 'फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इतने सारे मशहूर एक्टर्स के होने के बावजूद, आप अपनी अलग पहचान बना पाते हैं। यह सफलता उतनी ही अक्षय की है जितनी रवीना, परेश भाई, जॉनी, मेरी या किसी भी दूसरे एक्टर की। ऐसी फिल्में आपको दर्शकों के दिलों में दोबारा जगह बनाने का मौका देती हैं।'
विज्ञापन

after Welcome To The Jungle success the magic happens says Suniel Shetty on Hera Pheri 3
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
'हेरा फेरी' पर क्या बोले सुनील शेट्टी?
'वेलकम टू द जंगल' में सुनील ने 'हेरा फेरी' के अपने को-स्टार्स के साथ काम किया मगर हाल ही में खबर आईं कि प्रियदर्शन इस फिल्म के तीसरे पार्ट से अलग हो गए हैं। फिल्म अभी अधर में लटकी हुई है। सुनील से इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा 'हेरा फेरी मेरे करियर की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इससे जुड़ी पुरानी यादें बहुत सुखद हैं। इस पर लगातार बनते मीम्स और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए, कौन नहीं चाहेगा कि ऐसा हो? उम्मीद है कि 'वेलकम टू द जंगल' के बाद कुछ जादुई होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed