बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। हालांकि, एक हफ्ते बाद अब नई फिल्मों की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट साफ देखी जा सकती है। जानते हैं अब आठवें दिन दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने की कितनी कमाई?
‘धमाल 4’ के आगे पस्त हुई आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, आठ दिनों बाद भी 50 करोड़ के आंकड़े को तरसी फिल्म
Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ आठ दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरे करने के बाद भी 50 करोड़ रुपए के आंकड़े से दूर है। जानिए शुक्रवार को फिल्म का कैसा रहा प्रदर्शन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें दिन की कमाई
एक हफ्ता पूरा कर चुकी ‘अल्फा’ की आठवें दिन की कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘अल्फा’ ने आठवें दिन दूसरे शुक्रवार को 1.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन आठ दिनों में सिर्फ 49.10 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है। आठ दिनों बाद भी ‘अल्फा’ 50 करोड़ रुपए के आंकड़े से दूर ही है।
‘अल्फा’ का अब तक का कलेक्शन
- ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
- तीसरे दिन इस फिल्म ने कमाई में इजाफा करते हुए 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
- वहीं चाैथे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये रहा था। जबकि पांचवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपए जुटा लिए।
- छठे दिन फिल्म का कलेक्शन फिर नीचे गिरा और कमाई सिर्फ 2.85 करोड़ रुपए ही रही।
- सातवें दिन फिल्म की कमाई और नीचे आई और सिर्फ 2.50 करोड़ रुपए ही कमा सकी।
- अब इस शुक्रवार नई रिलीज के बाद फिल्म ने आठवें दिन महज 1.65 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं।
‘धमाल 4’ से मिलेगी चुनौती
‘अल्फा’ के सामने अब अजय देवगन की मल्टीस्टारर ‘धमाल 4’ बनी हुई है। ‘धमाल 4’ आज ही रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हो रही हैं। वहीं पहले दिन ‘धमाल 4’ ने खबर लिखे जाने तक 13.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। ऐसे में अब ‘अल्फा’ के आगे की राह और भी मुश्किल होने वाली है।
‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि ऋतिक रोशन ने फिल्म में यूनिवर्स के अपने किरदार कबीर के रूप में कैमियो किया है।