फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Neha Kakkar Says Her Parents Like Rohanpreet In First Meeting

Neha Kakkar: रोहनप्रीत से मिलकर पहली बार कैसा था फैमिली का रिएक्शन? नेहा कक्कड़ ने सुनाया पुराना किस्सा

Thu, 09 Jul 2026 05:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Jul 2026 05:56 PM IST
सार

Singer Neha Kakkar Talk About Husband Rohanpreet: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को 6 साल हो चुके हैं। हाल ही सिंगर नेहा कक्कड़ ने एक शो में बताया कि रोहनप्रीत से पहली बार मिलकर उनके माता-पिता का रिएक्शन कैसा था?

विज्ञापन
Singer Neha Kakkar Says Her Parents Like Rohanpreet In First Meeting
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर 2020 को सिंगर और टेलीविजन पर्सनालिटी रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। हाल ही में यह कपल राजीव खंडेलवाल के शो ‘तुम हो ना-घर की सुपरस्टार’ में शामिल हुआ। इस शो में नेहा ने एक प्यार भरा किस्सा साझा किया। 

विज्ञापन

रोहन से पहली बार मिलकर नेहा की फैमिली हुई इंप्रेस
नेहा कक्कड़ शो में कहती हैं, ‘मैंने टोनी भाई को बोला कि रोहन मुझे बहुत पसंद हैं। फिर मेरे मम्मा-पापा और भाई, रोहन से मिले। हम पंजाब गए थे। मेरी फैमिली रोहन के साथ सिर्फ 15-20 मिनट बैठी थी। इसके बाद वो मुझे दूसरे कमरे में लेकर गए और बोले कि शादी करनी है तो रोहन से ही करो। मम्मी और पापा, टोनी भाई को रोहन बहुत अच्छे लगे थे।’ 

विज्ञापन

नेहा शो में आगे कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि यह सब लिखा हुआ होता है।’ 

Singer Neha Kakkar Says Her Parents Like Rohanpreet In First Meeting
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में बनाया था ‘नेहू दा व्याह’ गाना 
नेहा ने साल 2020 का एक और किस्सा साझा किया। वह बताती हैं, ‘लॉकडाउन में हम सब बोर हो रहे थे। कुछ काम नहीं था करने को, मुझे लगा जब सब लोग गाना बना सकते हैं, मैं भी बना के देखती हूं। तब मैंने 'नेहू दा व्याह' गाना बनाया।' यह गाना नेहा कक्कड़ के फैंस को खूब पसंद आया था। 

नेहा कक्कड़ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
नेहा कक्कड़ के करियर फ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड फिल्मों में लगातार गाने गा रही हैं। साथ ही वक्त-वक्त पर अपने सिंगल एल्बम भी लॉन्च करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed