फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia Movie The Vvan motion poster out with New Release Date

'टॉक्सिक' से नहीं होगा 'द वन' का टकराव; सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव; जानिए कब देगी दस्तक?

Thu, 09 Jul 2026 05:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jul 2026 05:34 PM IST
सार

The Vvan New Release Date: बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' का टकराव यश की 'टॉक्सिक' से होने वाला था। मगर, अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इसकी रिलीज डेट बदल गई है। जानिए अब यह फिल्म कब दस्तक देगी?

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia Movie The Vvan motion poster out with New Release Date
द वन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sidmalhotra

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म 'द वन' (The Vvaan) के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। आज गुरुवार को फिल्म का मोशन पोस्टर साझा किया गया है। इसी के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। पहले यह फिल्म अगस्त में रिलीज होनी थी, मगर अब दर्शक इसे सितंबर में देख पाएंगे।

विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का नया मोशन पोस्टर सामने आया है। इसमें सस्पेंस और थ्रिल दोनों हैं। मोशन पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक ताकतवर योद्धा बाघ और नंदी के बीच खड़ा है। वह निडर होकर सामना कर रहा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'बाघ उसकी दहाड़ है...नंदी उसकी शक्ति। और वन...उसकी कहानी'। यह फिल्म अब 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)


'टॉक्सिक' और 'ईठा' से क्लैश से बची 'द वन'
बता दें कि फिल्म 'द वन' पहले 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मगर, इसके साथ दो चर्चित फिल्में दस्तक देने वाली थीं। एक तरफ श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'ईठा' 28 अगस्त को रिलीज हो रही है। वहीं, यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। इनसे 'द वन' का क्लैश होना तय था। फिलहाल, ऐसा नहीं होगा। 

जंगलों में हुई है फिल्म की शूटिंग
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक प्रेस रिलीज में मेकर्स ने कहा, 'द वन' के जरिए दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिलेगा। इसमें बड़े पैमाने शानदार विज़ुअल इफेक्ट्स शामिल हैं। इसका मकसद ऐसी भारतीय कहानियों को सामने लाना भी है, जो हर पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आती हैं'। मेकर्स की तरफ से यह भी बताया गया कि फिल्म मध्य भारत के घने जंगलों पर आधारित है और इसे प्राचीन कथाओं, छिपे हुए मंदिरों और रोमांच का मिश्रण बताया। इसकी शूटिंग असली जंगलों में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed