फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sara Ali Khan shares stunning and stylish photos from vacation enjoying quality time with friends

समंदर किनारे दोस्तों के साथ छुट्टियों का मजा ले रहीं सारा अली खान; एब्स दिखाते हुए दिए पोज, देखिए तस्वीरें

Thu, 09 Jul 2026 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jul 2026 05:05 PM IST
सार

Sara Ali Khan Photos: अभिनेत्री सारा अली खान दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर निकली हैं। उन्होंने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan shares stunning and stylish photos from vacation enjoying quality time with friends
सारा अली खान की वेकेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सारा अली खान छुट्टियां मनाने निकली हैं। अपने दोस्तों की टोली के साथ वे घुमक्कड़ी का लुत्फ ले रही हैं। अभिनेत्री समंदर किनारे सुकून के पल बिताते दिखी हैं। उन्होंने वेकेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Sara Ali Khan shares stunning and stylish photos from vacation enjoying quality time with friends
सारा अली खान की वेकेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

समंदर सी आजाद और बेबाक होने की ख्वाहिश
सारा अली खान को घूमने-फिरने का बेहद शौक है। फिलहाल में समंदर किनारे फुरसत के पल बिताती दिखी हैं। इसी के साथ उन्होंने इस बात का संकेत भी दिया है कि समंदर की खूबियां उन्हें कितना आकर्षित करती हैं। सारा ने कैप्शन लिखा है, 'किसी ने कहा है कि समंदर वो सब कुछ है, जो मुझे भी बनने की ख्वाहिश है। सुंदर, रहस्यमयी, बेबाक और आजाद'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan shares stunning and stylish photos from vacation enjoying quality time with friends
सारा अली खान की वेकेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा अली खान पिंक शॉर्ट्स और बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं। समंदर और आसपास हरियाली से घिरे खूबसूरत माहौल में मानो वे खो गई हैं। इस ट्रिप पर उनके साथ कई दोस्त भी मौजूद हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन

Sara Ali Khan shares stunning and stylish photos from vacation enjoying quality time with friends
सारा अली खान की वेकेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

घुमक्कड़ी, दोस्तों के साथ तफरी और फोटो सेशन के अलावा सारा ने अपने पसंदीदा खाने का भी लुत्फ लिया। सारा कहां घूम रही हैं, लोकेशन का उन्होंने खुलासा नहीं किया है।

Sara Ali Khan shares stunning and stylish photos from vacation enjoying quality time with friends
सारा अली खान छुट्टियां मनाने निकलीं - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में सारा अली खान ने अपनी फिटनेस से ध्यान खींचा है। उनके एब्स नजर आ रहे हैं। सारा की तस्वीरों पर उनके फैंस और नेटिजंस के कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'कमाल की अदाकारा की कमाल तस्वीरें'। एक यूजर ने लिखा है, 'सारा आपने वजन कम कर लिया और कितना कम करोगी। अभी 10 पैक एब्स करने हैं क्या'?

Sara Ali Khan shares stunning and stylish photos from vacation enjoying quality time with friends
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में देखा गया था। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी नजर आए। यह फिल्म 10 जुलाई से ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed