फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff remembers Guru Dutt on his 101st birth anniversary with heartfelt tribute

Guru Dutt Birth Anniversary: जैकी श्रॉफ ने गुरु दत्त को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, साझा की अनदेखी तस्वीरें

Thu, 09 Jul 2026 12:32 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 09 Jul 2026 12:32 PM IST
सार

Guru Dutt Birth Anniversary: आज दिवंगत अभिनेता गुरु दत्त की जयंती है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
Jackie Shroff remembers Guru Dutt on his 101st birth anniversary with heartfelt tribute
गुरु दत्त और जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भारतीय सिनेमा के महान फिल्म निर्माता और अभिनेता गुरु दत्त को उनकी 101वीं जयंती पर याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। जैकी ने गुरु दत्त के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ ने दी गुरु दत्त को श्रद्धांजलि
जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुरु दत्त की कई पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गुरु दत्त को उनकी जयंती पर याद करते हुए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु दत्त का जन्म
गुरु दत्त का जन्म 9 जुलाई, 1925 को हुआ था। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। उन्होंने 1951 में फिल्म 'बाजी' से निर्देशन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'आर-पार', 'सीआईडी', 'प्यासा', 'कागज के फूल' और 'चौदहवीं का चांद' जैसी कई शानदार फिल्में बनाईं।

विज्ञापन

गुरु दत्त की फिल्में
गुरु दत्त की 'प्यासा' और 'कागज के फूल' जैसी फिल्में रिलीज के समय तो ज्यादा नहीं चलीं, लेकिन आज इन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। उनकी फिल्मों ने हमें कई यादगार गाने दिए, जैसे 'जाने वो कैसे लोग थे', 'ये दुनिया अगर मिल भी जाए' और 'बाबूजी धीरे चलना'। इन गानों को मोहम्मद रफी और गीता दत्त जैसे दिग्गजों ने गाया था।

गुरु दत्त का निधन
गुरु दत्त ने 1953 में मशहूर गायिका गीता दत्त से शादी की थी। अभिनेत्री वहीदा रहमान के साथ भी उनका काम का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। भारतीय सिनेमा के इस महान कलाकार का निधन 10 अक्तूबर, 1964 को सिर्फ 39 साल की उम्र में हो गया था।

यह भी पढ़ें: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने कॉकटेल पार्टी की अनदेखी तस्वीरें की साझा, मैचिंग टी-शर्ट ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed