फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend

इस वीकएंड होगी एंटरटेनमेंट की झमाझम बरसात; 'इक्का' से 'बाल्टी' तक, रिलीज की कतार में ये फिल्में और सीरीज

Thu, 09 Jul 2026 03:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

Friday OTT Releases: बरसात के इस मौसम में वीकएंड पर अगर कहीं बाहर जाने की योजना नहीं है और घर बैठे ही कुछ बढ़िया सिनेमा देखा है, तो कई दिलचस्प विकल्प हैं। जानिए क्या-क्या है ओटीटी के पिटारे में इस बार?

विज्ञापन
Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात वाला मौसम आ गया है। बारिश भी आ गई है। इस झमाझम बारिश के बीच वीकएंड ने भी दस्तक दे दी है। एक तरफ सिनेमाघरों में कई फिल्में सजी हुई हैं। मगर, मौसम का मिजाज देखकर अगर घर बैठे ही ओटीटी पर कुछ देखना है, तो उसके लिए भी बढ़िया इंतजाम है। वीकएंड में ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज रिलीज होंगी? देखिए लिस्ट

विज्ञापन

Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend
इक्का - फोटो : वीडियो ग्रैब

इक्का 
सनी देओल और अक्षय खन्ना अभिनीत यह इस सप्ताह रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्म है। इसके जरिए सनी देओल ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्का' में सनी देओल वकील की भूमिका में हैं। दीया मिर्जा का भी अहम रोल है। सनी देओल का वह अंदाज देखने को मिल सकता है, जो फिल्म 'दामिनी' में मिला था। फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X

पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर की अदाकारी से सजी साउथ की फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाया है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी दिखाई गई है जो कई खेल में माहिर है। वह अपने गांव का नाम रौशन करना चाहता है, मगर राजनीति उसके आड़े आती है। यह फिल्म 9 जुलाई यानी आज गुरुवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 

विज्ञापन

Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने को तैयार है। थिएटर्स में इसे दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। आयुष्मान खुराना ने इसमें ऐसे शख्स का किरदार निभाया है, जो शादीशुदा है। उसकी मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं, जब वह दूसरी लड़कियों से मिलता है। यह फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend
बाल्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बाल्टी
अगर स्पोर्ट्स ड्राम फिल्मों में आपकी दिलचस्पी है तो इसे देखें। फिल्म 'बाल्टी' चार कबड्डी के खिलाड़ियों पर आधारित है। उन्हें एक गैंग परेशान करता है। यह फिल्म मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी। इसे हिंदी में भी डब किया गया है। इसे 10 जुलाई से सोनी लिव पर देखा जा सकता है। 

Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend
परिमाला एंड कंपनी - फोटो : एक्स

परिमाला एंड कंपनी
तमिल भाषा की फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है। इसमें सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और ह्यूमर है। इसे पंडिराज ने डायरेक्ट किया है। इसमें जयराम, संजना कृष्णमूर्ति और अनंथिका सनिलकुमार हैं। यह फिल्म 10 जुलाई से जी 5 पर स्ट्रीम होगी।

Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend
आई एम नॉट अफरेड - फोटो : एक्स

आई एम नॉट अफरेड
मिस्ट्री ड्रामा वेब सीरीज 'आई एम नॉट अफरेड' में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपने घर के पास एक लड़का जमीन के नीचे बंद मिलता है। वह उस लड़के की मदद करता है। हालांकि उसका परिवार उसके खिलाफ रहता है। यह सीरीज 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Friday OTT Releases: ikka to Balti Peddi and pati patni aur woh do Movies and Series On OTT this weekend
ब्रदर एंड सिस्टर्स - फोटो : एक्स

ब्रदर एंड सिस्टर्स (नए एपिसोड)
'ब्रदर्स एंड सिस्टर्स' एक तमिल फैमिली ड्रामा वेब सीरीज है। यह कहानी एक सख्त पिता, एक समर्पित मां और उनके चार बड़े बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक बड़ा राज पता चलने के बाद मां-बाप अपने परिवार की रक्षा के लिए एकजुट हो जाते हैं। 'ब्रदर्स एंड सिस्टर्स' बीते दिन 8 जुलाई से जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed