फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Bonnie Tyler Singer of Song Total Eclipse of the Heart Passes Away At The Age Of 75

Bonnie Tyler: सिंगर बॉनी टायलर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Thu, 09 Jul 2026 04:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Jul 2026 04:10 PM IST
सार

Hollywood Singer Bonnie Tyler Passes Away: ‘टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट’ जैसे चर्चित गाने की सिंगर बॉनी टायलर का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में इस हॉलीवुड सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
Bonnie Tyler Singer of Song Total Eclipse of the Heart Passes Away At The Age Of 75
सिंगर बॉनी टायलर - फोटो : इंस्टाग्राम@bonnietylerofficial

विस्तार

बॉनी टायलर के परिवार और टीम ने एक बयान साझा करते हुए बताया कि सिंगर का निधन बुधवार को हुआ। 75 साल की बॉनी का निधन पुर्तगाल के एक अस्पताल में हुआ, वहां पर किसी बीमारी के कारण उनका इलाज चल रहा था। यह जानकारी सिंगर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई है। 

विज्ञापन


परिवार ने निजता बनाए रखने का अनुरोध किया 
‘टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट’ और ‘होल्डिंग आउट फॉर ए हीरो’ जैसे कई हिट सॉन्ग गाने वाली बॉनी टायलर की आज भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। परिवार ने फैंस को उनके निधन की सूचना देते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘हम जल्द ही और जानकारी देंगे, लेकिन अभी हम इस दुखद घड़ी में निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।’ 

विज्ञापन

1 बिलियन बार सुना गया गाना ‘टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट’
8 जून, 1951 को वेल्स में जन्मीं बॉनी टायलर का असल नाम गेनर हॉपकिंस था। वह अपनी जादुई आवाज के लिए जानी जाती थीं। उनके गाने म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर बने रहते थे। 1977 में ‘इट्स ए हार्टएक’ गाने से बॉनी को खूब शाेहरत मिली। फिर 1983 में उन्होंने ‘टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट’ गाना गाया। इस गाने उन्हें सिंगिंग की दुनिया में सुपरस्टार बना दिया। यह गाना उस दौर में  बिलबोर्ड हॉट 100 पर चार हफ्ते तक नंबर 1 बना रहा था। 
इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। 

बॉनी को मिले कई अवॉर्ड 
बॉनी टायलर को तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स और तीन ब्रिट अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। 2022 में उन्हें क्वीन एलिजाबेथ सेकेंड द्वारा 'ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' का सदस्य नियुक्त किया गया। बॉनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने रॉबर्ट सुलिवन से जुलाई 1973 में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed