फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Justin Baldoni breaks silence on legal battle With It Ends With Us co star Blake Lively

ब्लेक लिवली के साथ अपनी कानूनी लड़ाई पर जस्टिन बाल्डोनी ने तोड़ी चुप्पी; बोले- 'बहुत सी दर्दनाक बातें हुईं'

Thu, 09 Jul 2026 02:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

Justin Baldoni On His Legal Battle: जस्टिन बाल्डोनी और ब्लैक लिवली के बीच फिल्म 'इट एंड्स विद अस' से जुड़ा कानूनी विवाद खत्म हो गया है। इसके बाद जस्टिन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात की है। 

विज्ञापन
Justin Baldoni breaks silence on legal battle With It Ends With Us co star Blake Lively
जस्टिन बाल्डोनी अपनी पत्नी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@justinbaldoni

विस्तार

जस्टिन बाल्डोनी ने हाल ही में फिल्म 'इट एंड्स विद अस' की को-स्टार ब्लेक लिवली के साथ कानूनी लड़ाई खत्म होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बात की है। उन्होंने अपनी पत्नी एमिली बाल्डोनी के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे भावुक संदेश देते दिखे हैं।

विज्ञापन


इतने दिन तक चुप क्यों रहे जस्टिन?
जस्टिन ब्लोडनी ने फिल्म 'इट एंड्स विद अस' में अदाकारी के साथ-साथ इसके निर्देशन की भी कमान संभाली। जस्टिन ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने कानूनी कार्यवाही के दौरान जान-बूझकर चुप रहने का फैसला किया था, जबकि उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ था। बाल्डोनी ने कहा, 'पिछले दो साल के ज्यादातर समय हमने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। ऐसा इसलिए नहीं है कि हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं था। ऊपर वाला जानता है कि हमारे पास बहुत कुछ था, चुप इसलिए रहे, क्योंकि जब भी हमने इस तरह का वीडियो बनाने या कुछ कहने की कोशिश की, तो मन में कहीं न कहीं लगा कि अभी ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें लगा कि यह सही समय नहीं है'।

विज्ञापन

कहा- 'तकलीफ को मिटाया नहीं जा सकता'
उनका यह बयान ब्लेक लिवली के साथ समझौता होने के दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद आया है। यह समझौता 'इट एंड्स विद अस' के सेट पर कथित यौन उत्पीड़न के मामले की सुनवाई शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले हुआ था। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, कानूनी विवाद तब खत्म हुआ, जब कोर्ट ने बाल्डोनी को लिवली के वकीलों की फीस चुकाने का आदेश दिया। इसके अलावा उन्हें कोई अतिरिक्त हर्जाना नहीं देना पड़ा। पिछले दो वर्षों के बारे में बात करते हुए जस्टिन और उनकी पत्नी ने कहा कि शुक्रगुजार होने की भावना ने उन्हें इस अनुभव से उबरने में मदद की। हालांकि, एमिली बाल्डोनी ने इस बात पर जोर दिया कि शुक्रगुजार होने से उन्हें हुए दर्द या तकलीफ को मिटाया नहीं जा सकता।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Justin Baldoni (@justinbaldoni)




'बहुत सी दुखद बातें सामने आईं'
उन्होंने कहा, 'हमें कई चीजों से जूझना पड़ा और बहुत कुछ समझने की कोशिश करनी पड़ी। इस बारे में बहुत कुछ कहना बाकी है। सच तो यह है कि एक परिवार के तौर पर हमें बहुत गहरे सदमे से गुजरना पड़ा है, जिसकी वजह से इस बारे में बात करना भी मुश्किल हो जाता है'। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में बहुत सी दुखद बातें कही गईं, जिससे बहुत शोर-शराबा हुआ और हम उस शोर में और कुछ नहीं जोड़ना चाहते थे। हम बस चाहते थे कि न्याय व्यवस्था अपना काम करे'। एमिली बाल्डोनी ने भी कहा कि सच और तथ्य खुद-ब-खुद सामने आ गए हैं। केस के बाद अपनी जिंदगी के बारे में जानकारी देते हुए बाल्डोनी ने कहा कि परिवार अब उबरने पर ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed