फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alpha Movie Starring Alia Bhatt Day 7 Thursday Box Office Collection And Total Earning

Alpha Collection: सात दिन बाद भी 50 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हुई ‘अल्फा’, जानें गुरुवार को कितनी की कमाई

Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM IST
सार

Alpha Movie Box Office Collection Day 7: फिल्म ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है, इस फिल्म का कलेक्शन हर दिन कम हो रहा है। जानिए, गुरुवार को ‘अल्फा’ ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Alpha Movie Starring Alia Bhatt Day 7 Thursday Box Office Collection And Total Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलिया भट्ट की एक्शन स्पाई ड्रामा फिल्म ‘अल्फा’ दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी है। सात दिन में ही इस फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे के मुकाबले काफी कम हो गया है। कल शुक्रवार को नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी, ऐसे में ‘अल्फा‘ के लिए चुनाैती और बढ़ जाएगी। जानिए, गुरुवार को इस फिल्म ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए हैं। 

विज्ञापन

 

Alpha Movie Starring Alia Bhatt Day 7 Thursday Box Office Collection And Total Earning
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सातवें दिन ‘अल्फा’ ने कितने कमाए? 
फिल्म ‘अल्फा’ ने सातवें दिन 1.22 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म ने छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म कुल कलेक्शन भी अब तक 46.17 करोड़ रुपये हो चुका है। सात दिन थिएटर में रहने के बाद भी यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं पार कर सकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Alpha Movie Starring Alia Bhatt Day 7 Thursday Box Office Collection And Total Earning
फिल्म 'अल्फा' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धमाल 4’ का क्या मुकाबला कर पाएगी ‘अल्फा’
कल सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस के बीच क्रेज दिख रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ के एडवांस बुकिंग में 57321 टिकट बिक गए हैं। देश भर में इसे 7894 शो मिले हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो एडवांस बुकिंग में 1.45 करोड़ रुपये ‘धमाल 4’ के खाते में जमा हो गए। जब फिल्म एडवांस बुकिंग में करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रही है तो पहले दिन अच्छी कमाई भी कर सकती है। ऐसे में ‘अल्फा’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की दौड़ में टिके रहना मुश्किल हो सकता है। 

विज्ञापन

Alpha Movie Starring Alia Bhatt Day 7 Thursday Box Office Collection And Total Earning
फिल्म 'अल्फा' में शरवरी और आलिया - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या पहले से मौजूद फिल्मों से मिली टक्कर? 
‘अल्फा’ के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 1.27 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
वहीं शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 21वें दिन 29 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो ‘अल्फा’ ने गुरुवार को ‘कॉकटेल 2’ से ज्यादा कमाई की लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ से पिछड़ गई। 

Alpha Movie Starring Alia Bhatt Day 7 Thursday Box Office Collection And Total Earning
फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘अल्फा’ कहां चूक गई 
शिव रावल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ की कहानी में आलिया भट्ट और शरवरी ने किलर, स्पाई का रोल किया। फिल्म में एक्शन सीन्स भी जमकर दिखाए गए हैं। लेकिन ‘धुरंधर’ देखने के बाद फैंस को स्पाई ड्रामा फिल्मों से उम्मीदें ज्यादा बढ़ गई है, जिस पर ‘अल्फा’ खरी नहीं उतर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed