'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले कियारा ने साझा की बीटीएस तस्वीरें, अपने किरदार नादिया के बारे में बताई खास बात
Kiara Advani Toxic Movie: कियारा आडवाणी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। कियारा ने फिल्म की रिलीज से पहले आज सोशल मीडिया पर 'टॉक्सिक' की कुछ खास बीटीएस तस्वीरें साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कियारा का पोस्ट
कियारा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' से अपने किरदार नादिया की कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में कियारा के साथ इस फिल्म के मुख्य अभिनेता यश भी नजर आ रहे हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, 'नादिया जहां भी जाती है हलचल मचा देती है।'
टॉक्सिक का पहला गाना रिलीज
हाल ही में 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हुआ। इस गाने को यश और कियारा आडवाणी के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने को हिंदी समेत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया। 'तबाही' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसे राज शेखर ने लिखा है। इसका संगीत विशाल, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने मिलकर तैयार किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। ‘टॉक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक एक्शन फिल्म है।
यह भी पढ़ें: Bhai Tera Star Hai: ‘भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, स्ट्रगलिंग एक्टर के रोल में नजर आए राघव जुयाल