शादी के बंधन में बंधी स्वाति; निजी समारोह में निर्देशक श्रीकांत नागोथी के साथ किया विवाह; साझा कीं तस्वीरें
Swati Reddy-Srikanth Nagothi Wedding: 'कलर्स स्वाति' के नाम से मशहूर अभिनेत्री स्वाति ने जिंदगी की नई शुरुआत की है। उन्होंने बीते दिन निर्देशक श्रीकांत नागोथी से शादी रचाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री स्वाति ने निर्देशक श्रीकांत नागोथी के साथ वैवाहिक जीवन शुरू किया है। दोनों ने बीते दिन 08 जुलाई को एक निजी समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी रचाई। स्वाति ने शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। बता दें कि श्रीकांत नागोथी, एक्ट्रेस स्वाति अभिनीत फिल्म 'मंथ ऑफ मधु' (2023) का निर्देशन कर चुके हैं।
परंपराओं के साथ रचाई शादी
स्वाति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों से पता चल रहा है कि शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई है। अभिनेत्री ने व्हाइट और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है। बालों में गजरा सजा है। वहीं, निर्देशक श्रीकांत भी दूल्हे के पारंपरिक परिधान में हैं। हालांकि, साझा की गई तस्वीरों में स्वाति और श्रीकांत के चेहरे नजर नहीं आए हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, ''08 जुलाई 2026 को वैवाहिक जीवन में प्रवेश'।
पायलट से हुई थी स्वाति की पहली शादी
स्वाति की यह दूसरी शादी है। बता दें कि उनकी पहली शादी साल 2018 में इंटरनेशनल पायलट विकास वासु से हुई थी। यह शादी हैदराबाद में हुई थी। शादी के बाद स्वाति ने इंडस्ट्री छोड़ दी थी। काफी वक्त तक वे विदेश में रहीं। हालांकि, साल 2022 में इनका तलाक हो गया। तलाक के बाद स्वाति ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। अब उन्होंने श्रीकांत से शादी करके जिंदगी की नई शुरुआत की है।
परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी
साउथ की चर्चित अभिनेत्री और टीवी होस्ट स्वाति ने 'सुब्रमण्यपुरम', 'अष्ट चम्मा' और 'स्वामी रा रा' जैसी तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपनी यादगार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है। अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखने वाली स्वाति ने श्रीकांत नागोथी के साथ एक बेहद निजी समारोह में शादी की है। इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।