फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Tacker On Being Victim Of Online Scam Says Scammers Are Now Using Other Platforms blocked on Whatsapp

‘मेरी जिम्मेदारी है किसी के साथ धोखाधड़ी न हो’, ऑनलाइन स्कैम का शिकार होने पर बोले करण टैकर; एआई पर कही ये बात

Wed, 08 Jul 2026 05:18 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 08 Jul 2026 05:18 PM IST
सार

Karan Tacker: करण टैकर ने ऑनलाइन स्कैम का शिकार होने के बारे में बात की और अपने साथ हुई आपबीती बताई। जानिए एआई को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Karan Tacker On Being Victim Of Online Scam Says Scammers Are Now Using Other Platforms blocked on Whatsapp
करण टैकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में अभिनेता करण टैकर ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गए। कुछ लोगों ने उनके मैनेजर बनकर उनके फैंस से संपर्क किया और पैसे के बदले उनसे मुलाकात करवाने का ऑफर दिया। अब एक्टर ने बताया कि कैसे वो शिकार हुए। एक्टर ने बताया कि मीडिया से किसी ने मुझे एक व्यक्ति का स्क्रीनशॉट भेजा, जो मेरा मैनेजर बनकर बात कर रहा था।

विज्ञापन


फिर जब मैंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर डाला, तो दिल्ली में मेरे साथ इवेंट्स पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने भी मुझे एक और स्क्रीनशॉट भेजा। वे लोगों से कह रहे थे कि वे उन्हें करण टैकर से मिलवा देंगे और इसके लिए एडवांस पैसे मांग रहे थे। इसलिए, मैंने साइबर क्राइम विभाग से संपर्क किया और उन्होंने बताया कि उन्होंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन

अब व्हाट्सएप छोड़ और प्लेटफॉर्म पर मैसेज कर रहे स्कैमर
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में करण ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी और पोस्ट भी डाली ताकि अपने फैंस को इस स्थिति के बारे में जागरूक कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टर ने कहा कि जब से मैंने वह पोस्ट डाला है, मुझे सैकड़ों मैसेज मिले हैं, जिनमें बताया गया है कि ये लोग अब टेलीग्राम जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया गया है।

मैं बस यह बात फैलाना चाहता हूं ताकि किसी के साथ पैसों की धोखाधड़ी न हो। स्कैमर्स अपने काम को लेकर भी बहुत सावधान हो गए हैं। अब वे सबसे पहले यह पक्का करते हैं कि जिस व्यक्ति से वे संपर्क कर रहे हैं, वह उस एक्टर को निजी तौर पर जानता है या नहीं। अगर वे 'हां' कहते हैं, तो वे मैसेज करना बंद कर देते हैं।

Karan Tacker On Being Victim Of Online Scam Says Scammers Are Now Using Other Platforms blocked on Whatsapp
करण टैकर - फोटो : सोशल मीडिया
मेरी चिंता ये है किसी के साथ गलत न हो
अभिनेता ने आगे कहा कि अच्छी बात यह है कि किसी ने भी उन्हें इस स्कैम का शिकार बनने के बारे में मैसेज नहीं किया है। लेकिन अगर लोग सच में इसके झांसे में आ रहे हैं, तो यह दुख की बात है, क्योंकि आज हर एक्टर के बारे में और उनसे सही तरीके से संपर्क करने के लिए उन्हें कौन रिप्रेजेंट करता है, इस बारे में बहुत सारी जानकारी मौजूद है।

असल में लोगों को इसका शिकार नहीं बनना चाहिए, लेकिन इंसान मासूम भी होते हैं। हर किसी से गलतियां हो सकती हैं। एक एक्टर के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपना काम ठीक से करूं, ताकि हालात और खराब न हों।

एआई के दौर में करण को इस बात का भी डर है कि स्कैमर्स डीपफेक या मॉर्फ्ड कंटेंट के जरिए हद पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो सकता है और अगर वे ऐसा करने लगें यानी गलत तरीके से मेरी पहचान का इस्तेमाल करें, तो यह विश्वसनीयता का एक बड़ा मसला बन जाएगा। लेकिन मैं अपनी तरफ से ठीक इसी चीज को रोकने की कोशिश कर रहा हूं। अभी मेरी मुख्य चिंता यही है कि किसी के साथ भी धोखाधड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed