इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। इनमें ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने आज मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है।
150 करोड़ के करीब पहुंची ‘आवारापन 2’, लाखों में सिमटी ‘बंटवारा 1947’ की कमाई, जानें मंगलवार का कलेक्शन
Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। जानिए इन फिल्मों ने आज मंगलवार को कितनी कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।
- फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ की कमाई की थी।
- वहीं दूसरे हफ्ते में भी इसने अच्छा कलेक्शन किया। आज मंगलवार को इसने 3.52 करोड़ की कमाई की है।
- इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 142.52 करोड़ का हो गया है।
- फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन
- सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी ‘आवारापन 2’ के साथ ही रिलीज हुई थी।
- लेकिन फिल्म दर्शकों को ज्यादा इंप्रैस नहीं कर पाई है।
- दूसरे हफ्ते में ही फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच चुकी है।
- आज मंगलवार को फिल्म ने महज 49 लाख की कमाई की है।
- इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.64 करोड़ का हो गया है।
- फिल्म अभी 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
इन फिल्मों से है टक्कर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के अलावा और भी कई फिल्में लगी हुई है। इनमें हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4', पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' और हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' शामिल है। इन फिल्मों भी कलेक्शन में फर्क पड़ा है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब; बोलीं- परंपरा नेकलाइन में नहीं होती