अलायंस पार्टी: किस हीरोइन के साथ नजर आए सोहेल खान? हरकतें देख नेटिजंस ने किया ट्रोल, बोले- 'सलमान से सीखो'
Sohail Khan at Alliance Party: सोहेल खान के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वे एक हीरोइन के साथ नजर आ रहे हैं। इनके बीच गजब की केमिस्ट्री देखी जा रही है। मगर, बावजूद इसके एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोहेल खान को बीते दिनों 'अलायंस' शो में देखा गया था। बाद में उन्होंने इसकी सक्सेस पार्टी अपने घर पर रखी थी। अब 'अलायंस' की एक और पार्टी आयोजित हुई, जहां सभी प्रतिभागी पहुंचे। इस दौरान सोहेल खान एक हीरोइन के साथ दिखे। दोनों ने हाथों में हाथ डाले साथ में एंट्री ली। गर्मजोशी से गले मिले और साथ में डांस किया। दोनों के बीच काफी करीबी देखी गई। इसके बाद सोहेल को ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्यों?
किस के साथ नजर आए सोहेल?
सोहेल खान जिस हीरोइन के साथ नजर आ रहे हैं, वह दरअसल 'अलायंस' की ही प्रतिभागी डेलबर आर्या हैं। साथ ही जिस पार्टी से उनके और सोहेल के वीडियो वायरल हैं, वह खुद डेलबर ने आयोजित की। डेलबर ने 'अलायंस' में अपनी यात्रा को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी रखी। यहां सोहेल खान और उनके बीच कमाल की बॉन्डिंग देखी गई। एक वायरल वीडियो में डेलबर को सोहेल खान के साथ पोज देते देखा जा सकता है। सोहेल ने डेलबर की कमर पर हाथ रखा हुआ है। यह बात फैंस को कुछ पसंद नहीं आई।
गर्मजोशी से गले मिले, पार्टी में पहुंचे साथ
सोहेल और डेलबर के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं। एक में दोनों हाथों में हाथ डाले पोज देते दिखे हैं, फिर पार्टी में साथ में एंट्री लेते नजर आए। वहीं, एक अन्य वीडियो में दोनों बड़ी गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे के साथ गले मिलते दिखे हैं। व्हाइट कलर के बैकलेस गाउन में डेलबर काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं, सोहेल खान डैनिम जींस और टीशर्ट में नजर आए।
पार्टी में किया 'कपल डांस'?
पार्टी की इनसाइड वीडियो खुद डेलबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज पर भी शेयर की हैं, जिनमें वे सोहेल खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'वाइब है'।
नेटिजंस ने सोहेल को क्या सलाह दी?
डेलबर आर्या के साथ सोहेल खान जिस तरह 'कोजी' होते दिखे हैं, वह अंदाज नेटिजंस को पसंद नहीं आया और एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान भाई से कुछ सीखो कि कमर में हाथ नहीं डालते।' एक यूजर ने लिखा, 'कौन है यह लड़की'? एक यूजर ने लिखा, 'अब ये क्या हो गया'? एक नेटिजन ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया है, 'अब सोहेल की भी शादी हो जाएगी'।