फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tripti dimri and Ap Dhillon attended apple iphone 18 launch event in california viral video

आईफोन 18 लॉन्च इवेंट: मेहमान बनकर पहुंचे तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों, सीईओ टर्नस ने सेलेब्स को दिखाए नए मॉडल

Thu, 10 Sep 2026 08:56 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 08:56 AM IST
सार

Tripti Dimri And Ap Dhillon In Apple iphone Launch Event: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों कैलिफोर्निया में एप्पल के आईफोन 18 लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान फैंस और वहां मौजूद स्टाफ सेलेब्स का स्वागत करते दिखे। 

विज्ञापन
tripti dimri and Ap Dhillon attended apple iphone 18 launch event in california viral video
एपी ढिल्लों और तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित क्यूपर्टिनो शहर पहुंचे। यहां दोनों ने एप्पल लॉन्च इवेंट में शिरकत की। इस दौरान एप्पल के सीईओ जॉन टर्नस ने उन्हें नए आईफोन 18 प्रो मॉडल दिखाए। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

विज्ञापन

आईफोन लॉन्च इवेंट में पहुंचे सितारे
क्यूपर्टिनो शहर में आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों को आमंत्रित किया गया था। इवेंट में आईफोन 18 प्रो मॉडल और आईफोन 18 डुओ को लॉन्च किया गया। इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ जॉन टर्नस को सेलेब्स के साथ बातचीत करते देखा गया।

विज्ञापन

tripti dimri and Ap Dhillon attended apple iphone 18 launch event in california viral video
एपी ढिल्लों, तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में भी छाए सेलेब्स 
इस इवेंट के दौरान वहां मौजूद लोग इन सेलेब्स को घेर कर खड़े हुए थे। वहीं सीईओ टर्नर भी अपने भारतीय मेहमनों को एप्पल के इस नए फोन के फीचर्स दिखाने में व्यस्त लगे। इस दौरान एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने रेड कोट और डेनिम में नजर आईं। वहीं एपी ढिल्लों ग्रे जेकेट में दिखाई दिए।

tripti dimri and Ap Dhillon attended apple iphone 18 launch event in california viral video
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं। आखिरी बार ‘ओ रोमियो’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर थे। वहीं ओटीटी पर उनकी फिल्म 'मां बहन' भी रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed