फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Helen expressed her gratitude on behalf of Salim Khan honoured with the Raj Kapoor lifetime Achievement Award

राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: सलीम खान को मिला खास सम्मान, स्टेज पर पहुंचीं हेलेन ने दी हेल्थ पर अपडेट

Thu, 10 Sep 2026 12:01 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 12:01 PM IST
सार

Helen On Salim Khan Health Update: मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को हाल ही में राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को उनकी जगह उनकी पत्नी हेलेन ग्रहण करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। जानिए क्या बाेलीं हेलेन?

विज्ञापन
Helen expressed her gratitude on behalf of Salim Khan honoured with the Raj Kapoor lifetime Achievement Award
सलीम खान का पुरस्कार ग्रहण करने पहुंचीं हेलेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को मुंबई में सिनेमा के दिग्गजों को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया। उनकी जगह यह सम्मान उनकी पत्नी अभिनेत्री हेलेन लेने पहुंची। हेलेन ने यहां सलीम के स्वास्थ्य पर भी जानकारी दी। 

विज्ञापन


सलीम खान के मिले सम्मान पर क्या बोलीं हेलेन? 
सलीम खान का हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान रहा है। उनके इस समर्पण और लगन को सम्मानित करने के लिए उन्हे राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद हेलेन ने सलीम की तरफ से सबको शुक्रिया कहा और भावनाएं व्यक्त कीं। 
विज्ञापन

हेलेन ने कहा, 'मैं सलीम साहब को दिए गए इस सम्मान के लिए आभारी हूं। उन्होंने आप सभी लोगों को धन्यवाद कहा है। उनकी सभी फिल्में मेरी फेवरेट हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Helen expressed her gratitude on behalf of Salim Khan honoured with the Raj Kapoor lifetime Achievement Award
सलीम खान का पुरस्कार लेते हुए उनकी पत्नी हेलेन - फोटो : एएनआई

स्वास्थ्य पर क्या दी अपडेट?  
समारोह में हेलेन ने सलीम साहब के स्वास्थ्य की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। वे बहुत मजबूत इंसान हैं और आप सभी को, पूरे महाराष्ट्र और भारत को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं।’

Helen expressed her gratitude on behalf of Salim Khan honoured with the Raj Kapoor lifetime Achievement Award
रानी मुखर्जी सम्मानित होते हुए - फोटो : एएनआई

रानी मुखर्जी भी हुई सम्मानित 
बता दें कि महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह हाल ही में मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के ताैर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। इस समारोह में रानी मुखर्जी को उनके सिनेमा में वर्षों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

किसे मिला कौन सा पुरस्कार?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाइफटाइम अचीवमेंट और स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड्स प्रदान किए। चूंकी यह वी. शांताराम की 125वीं जयंती है इसलिए समाराेह में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट और स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड्स तथा राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट दिए गए।

  • पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को छत्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • अभिनेता-निर्देशक प्रसाद ओक को छत्रपति वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड मिला।
  • अनुभवी पटकथा लेखक सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
  • वहीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed