फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ammy virk Shares first social Media post after convoy gunfire In canada released New Song Opps

एमी विर्क: काफिले पर हमले की खबर के बाद सिंगर ने साझा की पहली स्टोरी, लिखा- 'वादे के मुताबिक..'

Thu, 10 Sep 2026 03:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Sep 2026 03:47 PM IST
सार

Ammy Virk: बीते दिन पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क के काफिले पर कनाडा में गोलीबारी होने की खबर सामने आई थी। आज गुरुवार को एमी ने इस हमले के बाद पहला सोशल मीडया पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
Ammy virk Shares first social Media post after convoy gunfire In canada released New Song Opps
एमी विर्क - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कनाडा के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया। एबट्सफोर्ड पुलिस ने इस मामले पर गोलीबारी की पुष्टि की। गोलीबारी की घटना के बाद सिंगर ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन

एमी विर्क ने पूरा किया अपना वादा
एमी विर्क ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस को तोहफा दिया है। सिंगर और एक्टर ने लिखा है, 'वादे के मुताबिक, हम अपना नया गाना OPPS रिलीज कर रहे हैं। उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमी बोले- 'आपकी दुआओं से सच्चा कोई शब्द नहीं'
एमी विर्क ने अपने यूट्यूब चैनल से आज गुरुवार को यह गाना रिलीज किया है। इस गाने में एमी पुरानी यादों को ताजा करते दिखे हैं। आप गाना सुनिए। आपकी दुआओं से ज्यादा सच्चा शब्द मेरे लिए कोई नहीं है। आप सभी को ढेर सारा प्यार'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ammy virk (@ammyvirk)


विज्ञापन

नेटिजंस ने की सलामती की दुआ
एमी विर्क के इस गाने पर फैंस की प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स सिंगर को दुआएं दे रहे हैं और नए गाने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माता रानी हमेशा आपके ऊपर कृपा बनाए रखें।' एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आपको खूब ताकत और हिम्मत दे'। 


Ammy virk Shares first social Media post after convoy gunfire In canada released New Song Opps
एमी विर्क - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं एमी विर्क?
एमी विर्क का असली नाम अमरिंदर पाल सिंह विर्क है। उनका जन्म 11 मई 1992 को पंजाब के नाभा में हुआ था। वह एक मशहूर पंजाबी सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। मां के कहने पर उन्होंने सिंगिंग में करियर बनाने का फैसला किया था। एमी ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक से की। उनका गाना 'इक पल' इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें पहचान मिलने लगी। इसके बाद उन्होंने 'जट्टिज्म' नाम से अपना पहला एल्बम रिलीज किया।
सिंगिंग में पहचान बनाने के बाद एमी विर्क ने फिल्मों का रुख किया। उन्होंने 2015 में पंजाबी फिल्म 'अंग्रेज' से एक्टिंग डेब्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed