फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आज दुनिया खामोश हो गई', मां के निधन के बाद मनीष पॉल का छलका दर्द, लिखा- 'मेरा सबसे बड़ा सहारा...'

Thu, 09 Jul 2026 11:18 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 AM IST
सार

Maniesh Paul Mother Urmil Paul: टीवी और बॉलीवुड अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। मां को खोने के बाद मनीष ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।
 

विज्ञापन
maniesh paul mother urmil paul passes away actor share emotional post on social media
मनीष पॉल और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर टीवी होस्ट और बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। मनीष ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

maniesh paul mother urmil paul passes away actor share emotional post on social media
मनीष पॉल और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम

मनीष पॉल का पोस्ट
मां के जाने से दुखी मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। मनीष ने इंस्टाग्रम पर अपनी मां के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही मनीष ने कैप्शन में लिखा, 'आज दुनिया कुछ ज्यादा खामोश है'

maniesh paul mother urmil paul passes away actor share emotional post on social media
मनीष पॉल और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम

मां को कहा अलविदा
मनीष ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि आज उन्होंने अपनी मां को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी मां को अपना पहला घर, सबसे बड़ा सहारा और दुनिया की सबसे मजबूत महिला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
maniesh paul mother urmil paul passes away actor share emotional post on social media
मनीष पॉल की मां - फोटो : इंस्टाग्राम

'आप सुकून में होंगी'
मनीष ने आगे लिखा, 'शब्द कभी यह नहीं बता सकते कि मेरी मां मेरे लिए क्या थीं और उनके जाने से जिंदगी में कितना बड़ा खालीपन आ गया है। हालांकि, मां का प्यार, उनकी ताकत, उनकी दयालुता और उनकी सीख हमेशा मेरे साथ रहेगी। उम्मीद है कि अब आप सुकून में होंगी।' 

विज्ञापन
maniesh paul mother urmil paul passes away actor share emotional post on social media
मनीष पॉल की मां - फोटो : इंस्टाग्राम
'हमेशा प्यार करता रहूंगा'
मनीष ने आगे लिखा, 'मां, मुझे उस तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया, जैसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है। जब तक फिर मुलाकात नहीं होती, हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed