पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आखिरी सांस तक करूंगी एक्टिंग', सर्जरी के बाद सुमोना चक्रवर्ती ने कही ऐसी बात; आलोचकों को दिया जवाब

Sun, 05 Jul 2026 08:53 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 05 Jul 2026 08:53 AM IST
सार

Sumona Chakravarti: सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है कि उनकी सर्जरी हुई है। उन्होंने यह भी बताया है कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस तरह करेंगी।
 
विज्ञापन
Actor Sumona Chakravarti reveals endometriosis surgery says will do acting till last breath
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti
सुमोना चक्रवर्ती ने लंबे समय से एंडोमेट्रियोसिस से जूझने के बाद इसकी सर्जरी कराई है। उन्होंने कहा कि इसे संभालने की कोशिशों के बावजूद यह बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उनके मुताबिक उन्होंने लगभग दो महीने तक सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। उन्होंने पिछले कुछ हफ्ते अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने में बिताए।
Actor Sumona Chakravarti reveals endometriosis surgery says will do acting till last breath
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti
सुमोना की पोस्ट में क्या है?
सुमोना चक्रवर्ती ने कहा कि अब वह ठीक हैं। बल्कि, बहुत अच्छी हैं। उनकी पोस्ट सिर्फ उनकी सेहत के अपडेट तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहने के अपने समय के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें वर्षों से ऑनलाइन किस तरह की प्रतिक्रियाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके एक जैसी सोच वाले लोगों, खासकर महिलाओं का एक समुदाय बनाना चाहती हैं।
Actor Sumona Chakravarti reveals endometriosis surgery says will do acting till last breath
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti
सुमोना की हुई सर्जरी
अपनी पोस्ट की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में करते हुए चक्रवर्ती ने लिखा 'हेलो! लंबे समय बाद वापस आकर खुशी हो रही है। पिछले दो महीनों से मैं दुनिया-दारी से दूर रही हूं।' उन्होंने कहा उस समय के ज्यादातर हिस्से में वह जान-बूझकर सोशल मीडिया से दूर रही थीं। फिर उन्होंने बताया कि बीमारी के बढ़ जाने की वजह से एंडोमेट्रियोसिस को हटाने के लिए उनकी सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sumona Chakravarti reveals endometriosis surgery says will do acting till last breath
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti
पिछले दो महीने क्या किया?
पिछले दो महीनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक हो रही थीं। चक्रवर्ती ने कहा कि इस ब्रेक ने सोशल मीडिया के बारे में उनके सोचने का नजरिया बदल दिया। उन्होंने लिखा कि पहले वह वाट्सऐप और इंस्टाग्राम को पूरी तरह से डिलीट करना चाहती थीं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह प्रैक्टिकल नहीं है।
विज्ञापन
Actor Sumona Chakravarti reveals endometriosis surgery says will do acting till last breath
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti
सुमोना को मिले नकारात्मक कमेंट्स
चक्रवर्ती ने कहा कि कई नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, मगर वह नकारात्मक कमेंट से परेशान नहीं होंगी। वह आखिरी सांस तक काम और एक्टिंग करती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि उन्होंने अपनी ज्यादातर पर्सनल जिंदगी को प्राइवेट रखा है और आगे भी ऐसा ही करना चाहती हैं, लेकिन जब भी उनकी जिंदगी की कोई बात सच में किसी की मदद कर सकती है, तो वह जरूर बोलेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed