{"_id":"6a4c956362cfb3b63701b521","slug":"nafisa-ali-marks-50-years-since-winning-miss-india-crown-share-special-photos-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nafisa Ali: नफीसा अली ने मिस इंडिया का ताज जीतने के 50 साल पूरे होने का मनाया जश्न, साझा की खास तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nafisa Ali: नफीसा अली ने मिस इंडिया का ताज जीतने के 50 साल पूरे होने का मनाया जश्न, साझा की खास तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:29 AM IST
सार
Nafisa Ali Post: अभिनेत्री नफीसा अली ने 1976 में मिस इंडिया का ताज जीतने के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन
1 of 4
नफीसा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नफीसा अली ने मिस इंडिया का ताज जीतने के 50 साल पूरे होने की खुशी मनाई है। इस खुशी में नफीसा ने सोशल मीडिया पर कई पुरानी तस्वीरें साझा की हैं और इसके साथ ही एक खास नोट भी लिखा है।
2 of 4
नफीसा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
नफीसा का खास पोस्ट
नफीसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई पुरीनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ नफीसा ने कैप्शन में लिखा, '50 साल पहले मुझे 'मिस इंडिया' का ताज पहनाया गया था।' उन्होंने 1976 में यह खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने टोक्यो में हुए 'मिस इंटरनेशनल 1976' कॉम्पिटिशन में भारत का नाम रोशन किया था और वहां वह सेकंड रनर-अप रही थीं।
3 of 4
नफीसा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैंसर को मात देकर जी रही हैं नई जिंदगी
69 साल की नफीसा अली ने 2018 में स्टेज 3 के पेट और ओवरी के कैंसर से जंग लड़ी और उसे हराया। अप्रैल 2026 में उन्होंने अपनी सर्जरी के निशान और कीमोथेरेपी की बातें भी फैंस के साथ साझा की थीं।
हाल ही में उन्होंने रोहतांग के पास 11,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रैकिंग की। उन्होंने इसका एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसके साथ उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद इस ट्रैकिंग ने उन्हें एक नई जिंदगी का अहसास कराया है। इस सफर में उनके दामाद और पोते ने उनकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नफीसा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसा रहा फिल्मी सफर
नफीसा ने 1979 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसमें शशि कपूर मुख्य अभिनेता थे। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'मेजर साब', इसके अलावा 'बेवफा', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'गुजारिश' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। वह मलयालम सुपरस्टार ममूटी के साथ फिल्म 'बिग बी' में भी दिखाई दी थीं।
उन्हें आखिरी बार 2022 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों के साथ देखा गया था। नफीसा ने साल 2004 में दक्षिण कोलकाता से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।