Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- 'पति के 10 अफेयर भी हों तो भी...'
Sunita Ahuja Husband Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने फिर से गोविंदा को लेकर एक खास बयान दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप सच या सजा' में नजर आ रही हैं और साथ ही अपने बयानों से जमकर सुर्खियां भी बटोर रही हैं। इसी शो के दौरान सुनीता ने अपने पति गोविंदा को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर इस शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी दंग रह गए।
सुनीता का बड़ा बयान
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चाहे उनके पति गोविंदा के दस महिलाओं के साथ संबंध ही क्यों न हों, वह उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगी। सुनीता ने यह बात नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप सच या सजा' में कही, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
इस शो में वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर आईं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने सुनीता के उन पुराने बयानों पर बात की। इस पर सुनीता भड़क गईं और उन्होंने शिल्पा से कहा कि लोगों को पहले उनकी जगह रहकर देखना चाहिए, उसके बाद ही कोई राय बनानी चाहिए।
सुनीता ने कहा, 'जब यह सब आपके साथ होगा, तब आपको समझ आएगा कि मैं किस दौर से गुजरी हूं। यह मेरी जिंदगी है और मैं जो चाहूंगी, वही करूंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'गोविंदा मेरा पति है, अगर वह 10 जगह भी अफेयर करेंगे, तो भी मैं उसे नहीं छोड़ूंगी। मैं अपनी आखिरी सांस तक उससे प्यार करूंगी।'
'तेरे बाप का क्या जा रहा है?'
बाद में सुनीता ने शो के दूसरे कंटेस्टेंट राम कपूर से भी शिल्पा शिंदे की शिकायत की। उन्होंने गुस्से में कहा, 'शिल्पा मुझे उकसा रही है। मेरे परिवार के बारे में बात मत करो। वह मेरा पति है, अगर वह 50 अफेयर भी करे, तो किसी के बाप का क्या जा रहा है? मैं उसकी पत्नी हूं और कोई कुछ नहीं कह सकता।'
शो 'लॉक अप 2' के बारे में
इस शो का पहला सीजन 2022 में आया था। इसे बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था और करण कुंद्रा जेलर बने थे। इस सीजन के विजेता मुनव्वर फारुकी थे। वहीं दूसरा सीजन 6 हफ्तों का है, जिसमें 14 कैदी (कंटेस्टेंट्स) और दो जेलर हैं। नियमों के मुताबिक, कैदियों को खाना और दूसरी बुनियादी जरूरतों के लिए टास्क जीतकर गेम की करेंसी कमानी पड़ती है।
यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने मनाया शादी की 11वीं सालगिरह का जश्न, तस्वीर साझा कर दी बधाई; लिखा- 'जिंदगी का ...'