पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Lock Upp 2 Harshad Chopra And Shivangi Joshi Emotionally Hurt Because of Shreya Kalra

Lock Upp 2: शिवांगी को रोता देख आग-बबूला हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया से लड़ने दौड़ पड़े; जानें हंगामे की वजह

Tue, 07 Jul 2026 07:57 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Jul 2026 07:57 AM IST
सार

Lock Upp 2 Harshad Chopra Viral Video: इन दिनों टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रहे हैं। इस शो में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी के लिए श्रेया कालरा से लड़ने दौड़ पड़े? जानिए क्यों? 

विज्ञापन
Lock Upp 2 Harshad Chopra And Shivangi Joshi Emotionally Hurt Because of Shreya Kalra
'लॉकअप 2' में हुआ हंगामा - फोटो : इंस्टाग्राम@uvii.ae

विस्तार

शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों झगड़ा, विवादों की वजह से चर्चा में है। इस रियलिटी शो में हाल ही में एक बड़ा हंगामा हुआ। इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा की वजह से एक्ट्रेस शिवांगी जोशी फूट-फूटकर रोईं। शिवांगी को ऐसे देखकर उनके दोस्त और पुराने को-एक्टर हर्षद चोपड़ा का पारा चढ़ गया। हर्षद श्रेया से लड़ने के लिए शो में दौड़ पड़े थे। फिर आगे क्या हुआ जानिए। 

विज्ञापन

शिवांगी को रोता देखकर श्रेया से लड़ने दौड़ पड़े हर्षद चोपड़ा 

‘लॉकअप 2’ के वायरल वीडियो में हर्षद चोपड़ा के सामने शिवांगी रो रही हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने श्रेया से सच में पूछा कि क्या उनकी तबियत खराब है। इस पर श्रेया ने शिवांगी के साथ बदतमीजी से बात की। इससे वह दुखी हो गईं और हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला के सामने रोने लगीं। यह देखकर हर्षद गुस्से में श्रेया को तलाशने के लिए दौड़ पड़े। ऐसे में शिवांगी और आकांक्षा ने हर्षद को किसी तरह से रोका। इस दौरान काफी शोर-शराबा हुआ, जिसे सुनकर बाकी प्रतियोगी भी एक जगह पर आ गए। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by uv ! (@uvii.ae)

विज्ञापन
विज्ञापन

Lock Upp 2 Harshad Chopra And Shivangi Joshi Emotionally Hurt Because of Shreya Kalra
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18

पहले भी साथ काम कर चुके हैं शिवांगी और हर्षद 
हर्षद चोपड़ा लगभग 20 साल से टीवी सीरियल की दुनिया में सक्रिय हैं। वह अब तक 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे हिट टीवी शो में लीड रोल निभा चुके हैं। उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिल चुके हैं। सीरियल  'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में वह शिवांगी जोशी के साथ अभिनय कर चुके हैं, यह एक रोमांटिक सीरियल था। 

क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट? 

रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें 14 सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed