पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lock Upp season 2 Akanksha Chamola Reveals Her intimate relationships with woman before marriage Gaurav Khanna

'मेरे लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे'; 'लॉकअप 2' में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा का एक और चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 05 Jul 2026 04:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Jul 2026 04:21 PM IST
सार

Akanksha Chamola at Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप सीजन 2' में गौरव खन्ना से तलाक की बात कहकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन
Lock Upp season 2 Akanksha Chamola Reveals Her intimate relationships with woman before marriage Gaurav Khanna
आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में एंट्री करने के साथ ही आकांक्षा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया कि सबको तगड़ा झटका लगा। उन्होंने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। अब निजी जिंदगी पर उन्होंने एक और हैरान करने वाली बात कही है।

विज्ञापन

बोलीं- 'महिलाओं की तरफ आकर्षित होती हूं'
आकांक्षा चमोला 'लॉकअप 2' में एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने शो में खुद को बाइसेक्सुअल बताया। उन्होंने स्पष्ट किया की गौरव खन्ना से शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ रिलेशन रहे। आकांक्षा ने कहा, 'मैं शादी से पहले बायसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशन नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं। बस वही है। मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि यही मेरा सेफ स्पेस है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
आकांक्षा ने कहा कि उन्हें फेमिनिज्म वाली एनर्जी पसंद है। उन्होंने कहा, 'मुझे वह कंफर्ट पसंद है'। आकांक्षा चमोला के इस खुलासे के बाद नेटिजंस की सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग इस बात को उनका पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि शो में ट्रेंड रहने के लिए और टीआरपी के लिए यह सब ड्रामा है। 

विज्ञापन

आकांक्षा ने तलाक पर क्या कहा था?
बता दें कि आकांक्षा ने इसी शो में खुलासा किया था कि वे और गौरव खन्ना एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों ने तलाक का फैसला लिया है। आकांक्षा ने यह भी कहा था कि वे और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। वहीं, आकांक्षा के तलाक की बात कहने के बाद गौरव खन्ना ने इस पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, 'प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा। वो मेरी बीवी है। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं'। उन्होंने कहा था कि वे हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि वह शो में अच्छा खेलें और जीतक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed