पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने मनाया शादी की 11वीं सालगिरह का जश्न, तस्वीर साझा कर दी बधाई; लिखा- 'जिंदगी का ...'

Tue, 07 Jul 2026 10:15 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 07 Jul 2026 10:15 AM IST
सार

Shahid Kapoor Mira Kapoor 11th Happy Anniversary: आज शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर की शादी की 11वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर मीरा ने शाहिद के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
shahid kapoor wife mira kapoor wishes him 11th Happy Anniversary love of my life
शाहिद कपूर और मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक शाहिद कपूर और मीरा कपूर की आज शादी की 11वीं सालगिरह है। इस खास दिन मीरा ने अपने पति शाहिद को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही मीरा ने शाहिद के लिए अपने दिल की बात भी लिखी है।

shahid kapoor wife mira kapoor wishes him 11th Happy Anniversary love of my life
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

मीरा ने दी शाहिद को बधाई
मारी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शाहिद मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने स्टैच्यू के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर में दोनों के बीच में मीरा हंसते हुए पोज दे रही हैं।

shahid kapoor wife mira kapoor wishes him 11th Happy Anniversary love of my life
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : PTI

मीरा ने लिखी दिल की बात
मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और शाहिद की एक खास तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'जब 1+1 = 11' यानी आज शाहिद और मीरा की शादी के 11 साल पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही मीरा ने शाहिद को अपने जीवन का प्यार बताया। आखिर में मीरा ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor wife mira kapoor wishes him 11th Happy Anniversary love of my life
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@mira.kapoor

शाहिद कपूर और मीरा की शादी
शाहिद कपूर और मीरा कपूर की शादी 7 जुलाई 2015 को दिल्ली के पास गुड़गांव में हुई थी। यह एक निजी समारोह था, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। 

शाहिद कपूर और मीरा के दो बच्चे हैं- एक बेटी और एक बेटा। बेटी का नाम मीशा कपूर है, जो उनके और उनकी पत्नी के नाम को मिलाकर बनाया गया है। वहीं बेटे का नाम जैन कपूर है।

विज्ञापन
shahid kapoor wife mira kapoor wishes him 11th Happy Anniversary love of my life
शाहिद कपूर ने 'अर्जुन उस्तारा' पर दिया अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म
शाहिद कपूर हालिया रिलीज फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आए। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। शाहिद अब 'फर्जी' के सीजन 2 में भी नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें: फीफा विश्व कप 2026 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाहर होने पर कार्तिक आर्यन का टूटा दिल, साझा किया पोस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed